VIDEO: 'दादी जी LUST नहीं कर सकतीं क्या..', नीना गुप्ता ने 'लस्ट स्टोरीज 2' में बोल्ड अंदाज से मचाई सनसनी!

Lust Stories-2 News: लस्ट स्टोरीज के पहले सीजन की भारी सफलता के बाद लस्ट स्टोरीज अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने को तैयार है। लस्ट स्टोरीज 2 में नौ एक्टर-एक्ट्रेस और चार नई कहानियां दिखाई जाएंगी।

लस्ट स्टोरीज सीजन 2 का हाल ही में नेटफ्लिक्स ने टीजर जारी किया था। रिलीज से कुछ दिन पहले अब लस्ट स्टोरीज-2 का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो देखकर ये साबित हो गया है कि एक्ट्रेस नीना गुप्ता से ज्यादा बेहतर दादी का किरदार कोई और नहीं कर सकता था।

Lust Stories-2

लस्ट स्टोरीज-2 नेटफ्लिक्स पर 29 जून को जारी किया जाएगा। नीना गुप्ता ने इस फिल्म में बोल्ड डायलॉग से सनसनी मचा दी है। लस्ट स्टोरीज-2 में नीना गुप्ता ने दादी का किरदार निभाया है। इस नए प्रोमो से यह साबित हो गया है कि नीना गुप्ता इस फिल्म के लिए सबसे बेस्ट कास्ट हैं।

नीना गुप्ता के अलावा लस्ट स्टोरीज-2 में तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, काजोल, मृणाल ठाकुर, तिलोत्तमा शोम, अंगद बेदी समेत अन्य कलाकार हैं। लस्ट स्टोरीज-2 में अलग-अलग कहानियां दिखाई जाती हैं, जो आपके रिश्तों के बारे में होता है, खासकर सेक्सुअल लाइफ को लेकर।

नेटफ्लिक्स द्वारा शेयर किए गए नए प्रोमो में शो की मुख्य स्टार कास्ट कैमरे के सामने अपनी बेहतरीन अदाओं के साथ नजर आ रही है।

Lust Stories-2

प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि नीना गुप्ता को कहा जा रहा है कि,''आपको दादी जी का रोल मिला है...'' जिसपर नीना गुप्ता कहती हैं कि ''दादी जी LUST नहीं कर सकतीं क्या...।''

एक अन्य सीन में स्टोरी पढ़ते हुए नीना गुप्ता को याद दिलाया जाता है कि ये आपका दादी का रोल है... तो वह कहती है, ''बिटिया... lust किया तो डरना क्या...''। एक अन्य सीन में नीना गुप्ता कहती हैं, ''आई लव लस्ट''

प्रोमो में आपको तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अपनी खुशी छिपाते हुए दिखेंगे, जब उन्हें पता चला कि वे लस्ट स्टोरीज 2 में को-एक्टर हैं। काजोल, मृणाल ठाकुर, तिलोत्तमा शोम के भी अपने मजेदार पल हैं।

प्रोमो को शेयर करत हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा है, ''क्या विजय वर्मा LUST का चेहरा होंगे...? क्या काजोल सरसों के खेत में शूटिंग करेंगी...? क्या इस बार ऑर्गेज्म सीन होगा? आपको इन सवालों का जवाब यहां मिलेगा...। ''

लस्ट स्टोरीज 2 का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा, आर बाल्की, कोंकणा सेनशर्मा और सुजॉय घोष ने किया है

इसमें अमृता सुभाष, अंगद बेदी, काजोल, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, तिलोत्तमा शोम और विजय वर्मा सहित शानदार कलाकार हैं।

लस्ट स्टोरीज 2 के लेखक अमित रविंद्रनाथ शर्मा, कोंकणा सेनशर्मा, पूजा तोलानी, आर बाल्की, ऋषि विरमानी, सौरभ चौधरी और सुजॉय घोष हैं। निर्माता रॉनी स्क्रूवाला और आशी दुआ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+