'ये तो पेटीकोट पहनकर आई हैं, साड़ी तो...', नीना गुप्ता की ड्रेस को देख लोगों ने बंद की आंखें, उड़ रहा है मजाक

Neena Gupta Troll: बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। खबर है कि उनकी बेटी मसाबा जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में लोग नीना गुप्ता को नानी बनने की बधाइयां दे रहे हैं। हाल ही में नीना गुप्ता को अपनी प्रेग्नेंट बेटी मसाबा के साथ एक इवेंट में देखा गया था। हालांकि इस इवेंट में पहुंची नीना गुप्ता को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

नीना गुप्ता को लोगों ने किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर नीना गुप्ता और उनकी प्रेग्नेंट बेटी मसाबा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद ही जल्द ही नानी बनने वाली नीना गुप्ता को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। नीना गुप्ता टिफनी के इवेंट में स्टाइलिश लुक में दिखाई दी थीं। उनके लुक ने उनकी बेटी मसाबा को पीछे छोड़ दिया था।

neena gupta

नीना गुप्ता की मैक्सी ड्रेस
वाइट एंड येलो कलर की डिजाइनर मैक्सी ड्रेस पहने नीना काफी खूबसूरत दिख रही थीं। हॉल्टर नेक और स्लीव्लेस ड्रेस में नीना बहुत यंग नजर आ रही थीं। अपने लुक को नीना ने हेयर बन और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। इस दौरान उनके हाथ में एक वाइट क्लच भी मौजूद था।

मसाबा गुप्ता का स्टाइलिश लुक
वहीं मसाबा, जो कि खुद एक फेमस फैशन डिजाइनर हैं ने लाइट पिंक कलर का ऑफ शोल्डर ड्रेस पहना हुआ था। गले में नेकलेस और पैरों में पीच कलर के बो स्टाइल वाली हील्स के साथ मसाबा भी काफी अच्छी लग रही थीं। उन्होंने भी अपीन मां की तरह बालों में बन बना रखा था।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने नीना गुप्ता की ट्रेस को लेकर उनका खूब मजाक उड़ाया है। एक यूजर ने लिखा है- नीना जी तो पेटीकोट पहनकर ही इवेंट में चली आई हैं। वहीं मसाबा की ड्रेस को लेकर एक शख्स ने लिखा है- प्रेग्नेंसी में लोग अलग ही तरह का फैशन करने लगते हैं।

ड्रेसिंग सेंस को लेकर नीना गुप्ता की जमकर हुई आलोचना
कई लोगों को नीना गुप्ता और उनकी प्रेग्नेंट बेटी मसाबा का लुक एकदम पसंद नहीं आ रहा है। लोग उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नीना गुप्ता इतनी शानदार एक्ट्रेस हैं लेकिन उनका फैशन स्टाइल बहुत ही खराब है। वह इस उम्र में कुछ भी पहन लेती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+