64 की उम्र में Neena Gupta ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन, वीडियो देख फैंस बोले-'मलाइका अरोड़ा की बड़ी बहन'

Neena Gupta Viral Video: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग के अलावा बेहतरीन लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। 64 साल की उम्र में भी वह अपने अलग-अलग आउटफिट्स से फैंस का ध्यान खींचती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस को हसबैंड विवेक मेहरा और अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनी राजदान के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान नीना के नए अंदाज को देख फैंस की नजरें अटक गई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस का ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस का ये बोल्ड अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। नीना गुप्ता ने पोल्का डॉट्स वाले ग्रीन ड्रेस कैरी की हुई है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Neena Gupta

दरअसल, नीना गुप्ता अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने एक रेस्टोरेंट पहुंची थीं। डिनर के बाद उन्होंने अपनी फैमिली के साथ पैपराजी को जमकर पोज दिए। नीना का 64 साल की उम्र में यह अवतार देख हैरान रह गए। लोग नीना गुप्ता का ये नया लुक देख मलाइका अरोड़ा और आलिया भट्ट से तुलना कर रहे हैं।

नीना गुप्ता की इस वीडियो पर फैंस कमेंट पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'नीना मैम को देखकर ऐसा लग रहा है कि मलाइका मैम की बड़ी बहन हों।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस उम्र में भी ये कितनी सुंदर लग रही हैं।' वहीं एक ने लिखा, 'मुझे एक पल को देखकर ऐसा लगा ये आलिया भट्ट है।'

नीना गुप्ता के इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग बासु कर रहे हैं। फिल्म में नीना गुप्ता के अलावा आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी जैसे बड़े स्टार्स लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+