200 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं नयनतारा, जानें फिल्मों के अलावा कहां से होती है कमाई
Nayanthara Business and Net Worth: साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। नयनतारा का नाम बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। खबर है कि नयनतारा और साउथ के फेमस एक्टर धनुष के बीच एक विवाद शुरू हो गया है जो कि धमने का नाम नहीं ले रहा है।
नयनतारा और धनुष के बीच बड़ा विवाद
नयनतारा का आरोप है कि धनुष ने एक 3 सेकंड के वीडियो के लिए उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की है। उन्होंने एक ओपन लेटर में धनुष को लेकर काफी कुछ कहा है। आपको बता दें कि विवाद तब शुरू हुआ था जब नयनतारा को लेकर नेटफ्लिक्स पर आई एक डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। ये डॉक्यूमेंट्री गत 18 नवंबर 2024 को रिलीज हुई है।

नयनतारा को नोटिस जारी किया गया है
इस ट्रेलर में 3 सेकंड का जो वीडियो दिखाया गया है वो फिल्म 'नानुम राउडी धान' की शूटिंग के दौरान बनाया गया था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर धनुष थे। डॉक्यूमेंट्री में बिना इजाजत इस वीडियो का इस्तेमाल होने की वजह से नयनतारा को नोटिस जारी किया गया है।
200 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं नयनतारा
आपको बता दें कि नयनतारा ने न केवल फिल्म इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल की है बल्कि वह एक सफल उद्यमी के रूप में भी उभरी हैं। वह साउथ सिनेमा की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस भी हैं। एक्ट्रेस के पास 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। साल 2003 में मलयालम फिल्म से डेब्यू करने के बाद नयनतारा दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक डिमांड में रहने वाली एक्ट्रेस बन गई थीं।
एक फिल्म के लिए लेती हैं 10 करोड़ रुपए
नयनतारा ने तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी भाषाओं में 75 से अधिक फिल्मों में काम किया है। साल 2023 में, उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान में भी काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1148.32 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वह एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं।
एक्टिंग के साथ साथ नयनतारा ने कई तरह के सक्सेसफुल बिजनेस में भी अपना हाथ आजमाया है-
9स्किन (स्किनकेयर वेंचर)
साल 2024 में, नयनतारा ने 9स्किन की सह-स्थापना की है, जो एक स्किनकेयर ब्रांड है। इसे उन्होंने अपने पति विग्नेश शिवन और दोस्त डेजी मॉर्गन के साथ लॉन्च किया है। ये स्किनकेयर ब्रांड काफी शानदार और किफायती है।
फेमी9 (स्त्री स्वच्छता क्रांति)
जनवरी 2024 में, नयनतारा ने पति विग्नेश शिवन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गोमती के साथ मिलकर फेमी9 लॉन्च किया है, जो स्त्री स्वच्छता क्रांति पर केंद्रित है। ये कंपनी प्राकृतिक अर्क से बने टिकाऊ, आरामदायक और उच्च गुणवत्ता वाले कॉटन पैड बनाती है। साथ ही इसमें महिलाओं को नौकरी करने का अवसर भी प्रदान किया जाता है।
द लिप बाम कंपनी
साल 2021 में, नयनतारा ने स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. रेनिता राजन के साथ मिलकर द लिप बाम कंपनी शुरू की थी। इस कंपनी में एक्ट्रेस ने 10 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी प्लांट-बेस्ड, वीगन और प्रिजर्वेटिव-फ्री लिप बाम बनाती है, जिसमें 550 रुपये से 5000 रुपये के बीच उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला मौजूद है।
राउडी पिक्चर्स (प्रोडक्शन कंपनी)
नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन ने साल 2021 में राउडी पिक्चर्स के साथ फिल्मों को प्रोड्यूस करने का काम शुरू किया था। ये प्रोडक्शन कंपनी तमिल भाषा की कई फिल्मों का निर्माण कर चुकी है।
द डिवाइन फूड्स
नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन ने चेन्नई स्थित द डिवाइन फूड्स में साल 2023 में निवेश किया था, जो सुपरफूड्स और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों पर केंद्रित एक खाद्य तकनीक स्टार्टअप है। ये स्टार्टअप जल्द ही भारत के सबसे तेजी से बढ़ते डी2सी ब्रांडों में से एक बन गया है।
चाय वाले
नयनतारा ने कई एंजेल निवेशकों के सहयोग से भारत के क्विक सर्विस रेस्टोरेंट उद्योग में एक देशी पेय ब्रांड, 'चाय वाले' में 5 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश से चाय वाले को अपने स्टोर नेटवर्क का विस्तार करने और अपनी मार्केटिंग और परिचालन प्रणालियों में सुधार करने में मदद मिली है। ब्रांड के अब चेन्नई में 60 से अधिक आउटलेट हैं।
यूएई में तेल कारोबार
नयनतारा का बिजनेस भारत के बाहर भी मौजूद है। टाइम्स ऑफ इंडिया और न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने यूएई के तेल कारोबार में भी 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
टिकट9
सितंबर 2024 में नयनतारा और पति विग्नेश शिवन ने कोयंबटूर स्थित इवेंट टेक स्टार्टअप टिकट9 में एक अघोषित निवेश किया है। टिकट9 का लक्ष्य लोगों को सहज टिकटिंग और इवेंट मैनेजमेंट समाधान प्रदान करना है।












Click it and Unblock the Notifications