Nawazuddin Siddiqui की पत्नी ने एक्टर पर लगाया रेप का आरोप, बोलीं- 'कुछ भी हो जाए इन बेरहम हाथों में....'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की निजी जिंदगी में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। अब उनकी पत्नी आलिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर एक्टर पर रेप का आरोप लगाया है।

Nawazuddin Siddiqui-Aaliya Siddiqui Controversy: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा और ये विवाद बढ़ता ही जा रहा है। एक के बाद एक एक्टर की पत्नी उन पर तमाम आरोप लगा रही हैं। आलिया ने उन पर और उनके परिवार पर मारपीट और कमरे में बंद करने का आरोप लगाया था। लेकिन अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी ने लगाया आरोप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी ने लगाया आरोप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह रोते हुए बच्चों की कस्टडी पर बात कर रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने नवाजुद्दीन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। आलिया ने कहा कि, नवाज ने कोर्ट में कल केस दायर किया है कि उनको बच्चों की कस्डटी चाहिए।' आलिया ने अपने वीडियो में और क्या कहा, चलिए जानते हैं।

'वो हमसे बच्चों को चुराना चाहते हैं'

'वो हमसे बच्चों को चुराना चाहते हैं'

पत्नी आलिया ने इस पर नवाज पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'तुम पैसे से सब कुछ खरीद सकते हो नवाज लेकिन मेरे बच्चे मुझसे नहीं छीन सकते. नवाज को बच्चों को आज तक डायपर पहनाना नहीं आता, वो बच्चों का क्या ख्याल रखेंगे और आज वो हमसे बच्चों को चुराना चाहते हैं। अपने पावर से और दिखाना चाहता है कि वो बहुत अच्छा बाप है। वो अच्छा बाप नहीं वो एक बुजदिल बाप है। अपने पावर का मिसयूज कर रहा है। अपने पैसे से तुम कितने ही लोगों को खरीद लो, लेकिन तुम मेरे बच्चों को मुझसे नहीं छीन सकते।'

'इस चीज को मैं कभी बर्दाश्त नहीं करूंगी कि....'

पत्नी आलिया आगे कहती हैं कि, ‘तुमने मुझे अपनी पत्नी नहीं माना, लेकिन मैंने तुम्हे हमेशा अपना पति माना है। लेकिन, इस चीज को मैं कभी बर्दाश्त नहीं करूंगी। मेरे पास एक-एक पैसे की प्रॉब्लम है और तुम मेरे बच्चे मुझसे छीन रहे हो। इसने मुझे हर तरफ से कमजोर कर रखा है और अब मुझसे मेरे बच्चे छीनने की कोशिश कर रहा है। ये अपनी पावर में इतना अंधा हो गया है कि इसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा. मेरे एक बच्चे को पता ही नहीं बाप होता क्या है, वो इसके साथ कैसे रह लेंगे। मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि फैसला मेरे हक में आएगा।'

एक्टर पर लगाया रेप का आरोप

एक्टर पर लगाया रेप का आरोप

इस वीडियो को शेयर करते हुए नवाज की पत्नी आलिया ने कैप्शन पर लिखा, 'एक महान एक्टर जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर ! उसकी बेरहम माँ जो मेरे मासूम बच्चे को नाजायज़ बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके ख़िलाफ़ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। कुछ भी हो जाए इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूँगी'।

नवाज पर पहले भी लगा चुकीं है आरोप

नवाज पर पहले भी लगा चुकीं है आरोप

बता दें कि, इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि, किस तरह उनको घर में ना ही खाना दिया जा रहा है और ना ही उनको बाथरूम तक जाने दिया जा रहा है। जिसके बाद आलिया ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

Recommended Video

    Nawazuddin Siddiqui की पत्नी Aaliya Siddiqui ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+