'तुम इतना गिर जाओगे', नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप, आधी रात निकाला घर से बाहर
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी के बीच मामला गर्माता जा रहा है। अब उनकी पत्नी आलिया ने एक्टर पर नए गंभीर आरोप लगाए हैं।
Nawazuddin Siddiqui Throws Kids And Wife: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक्टर और उनकी पत्नी आलिया के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब पत्नी ने एक्टर पर एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें और उनके बच्चों को घर से निकाल दिया है। इस वीडियो में वह दोनों बच्चों के साथ रोते-बिलखते हुए बंग्ले क बाहर नजर आ रही हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी का आरोप
आलिया ने इंस्टाग्राम पर आरोप लगाते हुए एक नया वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके साथ दोनों बेटा और बेटी भी नजर आ रहे हैं। रोती-बिलखती हुई आलिया कह रही हैं कि, 'मैं कभी नहीं जानती थी कि नवाज तुम इतना ज्यादा गिर जाओगे। तुमने मुझे और मेरे बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया है। मुझे नहीं समझ आ रहा मैं अब कहां जाउंगी और कैसे रहूंगी'।

एक्टर ने पत्नी और बच्चों को निकाला घर से बाहर
आलिया सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शुक्रवार की देर रात का है। वीडियो में वह कहती हैं कि, मुझे नहीं मालूम था नवाज तुम इतना ज्यादा गिर जाओगे। मेरी बच्ची और बेटे की हालत इस वक्त कैसी हो रही है मैं सभी को दिखाना चाहती हूं। मैं अभी नवाज के बंगले से बाहर आई हूं और हमें बंगले से देर रात बाहर निकाल दिया गया है।
नवाज इतना गिर जाएगा मैंने कभी सोचा नहीं था
उन्होंने आगे कहा है कि, 'हम घर में नहीं आ सकते हैं। हमें रोड पर खड़ा कर दिया है। मेरे पास न तो पैसे है न ही होटल है। नवाज इतना गिर जाएगा मैंने कभी सोचा नहीं था। मेरी बेटी रो रही है। बिल्कुल शर्म नहीं है। आलिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर कई गंभीर आरोप लगाए।

सोशल मीडिया पर लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'ये नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का सच है जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा। मुझे अचानक वर्सोवा पुलिस स्टेशन से बुलाया गया। जब मैं वहां गईं और वहां से वापस आई तो मुझे घर से निकाल दिया गया। मैं गेट के बाहर खड़ी रही और मुझे घर में घुसने नहीं दिया गया। वहां कई सिक्योरिटी गार्ड्स मौजूद थे। जो हमें अंदर नही जाने दे रहे थे'।

इस आदमी की क्या असलियत है वो देख सकते हैं
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि, 'इस आदमी ने मुझे और मेरे बच्चों को बीच सड़क पर बेरहमी से छोड़ दिया था। मेरी बेटी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा कि उसके पिता ने उसकी मां के साथ ऐसा किया। शुक्र है कि मेरे एक रिश्तेदार ने हमें अपने एक कमरे के घर में ले लिया। इस वीडियो में आप सभी लोग इस आदमी की क्या असलियत है वो देख सकते हैं'। बता दें कि, इससे पहले आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर रेप का भी आरोप लगाया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications