'दीदी हर जगह मत घुसो, कुछ हुआ तो...', नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भाभी ने कंगना रनौत को सुनाई खरी खोटी

हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सपोर्ट कंगना रनौत ने उनकी एक्स वाइफ को खूब खरी खोटी सुनाई थी। जिसके बाद अब नवाज की भाभी ने कंगना पर पलटवार किया है।

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में नवाज की पत्नी आलिया ने एक्टर का एक वीडियो छुपके से बना लिया। जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। ये वीडियो सामने आने के बाद कंगना रनौत आग बबूला हो गईं और वह एक्टर के सपोर्ट में उतरीं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भाभी ने कंगना पर कसा तंज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भाभी ने कंगना पर कसा तंज

कंगना रनौत ने हाल ही में ये वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। एक्ट्रेस ने कहा था कि नवाज को इस हालत में देखकर रोना आ रहा है। नवाजुद्दीन ने अपने लिए कुछ भी नहीं रखा और सबकुछ अपने भाइयों को दे दिया। साथ ही उन्होंने एक्टर की एक्स पत्नी आलिया को खूब खरी खोटी सुनाई थी। कंगना को अब नवाजुद्दीन की भाभी शीबा सिद्दीकी ने इसका करारा जवाब दिया है।

लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

नवाजुद्दीन की भाभी ने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि, बिना बात जाने किसी के पारिवारिक मामले में नहीं घुसना चाहिए। उन्होंने लिखा, 'आदरणीय कंगना रनौत दीदी, बिना कुछ जाने सिर्फ अपनी फिल्म के लीड एक्टर का सपोर्ट आपको एकतरफा निर्णय निर्माता बनाता है'।

पोस्ट में क्या कुछ लिखा?

पोस्ट में क्या कुछ लिखा?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भाभी आगे लिखती हैं कि, 'भाइयों का स्टेटस ये है की मेरे पति शम्सुद्दीन सिद्दीकी भी पिछले 18 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं, और वह उस वक्त कई टीवी शोज डायरेक्ट करके नवाज भाई का खर्च उठाते थे। साल 2012 में नवाज भाई के लिए अपना TV करियर छोड़कर इनका काम देखते रहे और अपनी जवानी में उन्होंने अपना सब कुछ नवाज भाई को दे दिया। अपने ज्यादादर इंटरव्यूज़ में नवाज भाई मेरे हस्बैंड की क़ुर्बानियों का जिक्र कर चुके हैं'।

'कृप्या पारिवारिक मुद्दों से दूर रहें'

'कृप्या पारिवारिक मुद्दों से दूर रहें'

नवाजुद्दीन की भाभी ने अपने पूरे पोस्ट में बताया है कि कैसे एक्टर के भाई ने उनके करियर में मदद की है। इसके बाद वह अपने पोस्ट में आगे बताती हैं कि, 'दीदी मैं 25 साल की हूं और मैं 9 महीने की प्रेग्नेंट हूं। शायद अगले 2-3 दिन में मां बन जाऊं। इन सबके बाद शायद हमारे खिलाफ कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस हो या केस दर्ज हो लेकिन मैं भी आपकी तरह मजबूत औरत हूं। वैसे यहां ग़ालिब का एक शेर बनता है- 'बात निकली है तो फिर, दूर तलक जाएगी।' आपसे मेरी विनती है कि फिल्मी हस्तियों, नेताओं तक तो सही था लेकिन कृ्पया करके एक ही पहलू को आंखें मूंदकर किसी के पारिवारिक मुद्दे में मत पड़िए।'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का बड़ा आरोप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का बड़ा आरोप

आपको बता दें कि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया ने एक्टर और उनकी मां पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद वकील ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एक्टर की पत्नी ने सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी शेयर की और बताया कि, कैसे उनको बाथरूम तक नहीं जाने दिया जा रहा और ना ही उन्हें तीनों टाइम खाना दिया जा रहा है। इन सबके बाद एक्टर ने घर छोड़ने का फैसला किया फिलहाल वह किसी होटल में रह रहे हैं।

Recommended Video

    Kangana Ranaut से Twitter पर भिड़ गईं Urfi Javed, Hindu And Muslim Actors पर विवाद | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+