नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने OTT प्लेटफॉर्म को हमेशा के लिए छोड़ा, कहा- 'ये अब धंधा बन गया है...'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने OTT प्लेटफॉर्म को हमेशा के लिए छोड़ा, कहा- 'ये अब धंधा बन गया है...'
मुंबई, 31 अक्टूबर: नेटफ्लिक्स की मशहूर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले शानदार अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि अब वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम नहीं करेंगे। सेक्रेड गेम्स में दमदार अभियन करने वाले नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि वह डिजिटल प्लेटफॉर्म छोड़ रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म बड़े प्रोडक्शन हाउस के लिए बस एक धंधा बन गया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को हाल ही में तर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकित किया गया था। नवाज ने कहा, 'ओटीटी प्लेटफॉर्म निरर्थक शो के लिए डंपिंग ग्राउंड बन गया है।'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- OTT प्लेटफॉर्म एक डंपिंग ग्राउंड बन गया है
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में कहा, '' ओटीटी प्लेटफॉर्म निरर्थक शो के लिए एक डंपिंग ग्राउंड बन गया है। हमारे पास या तो ऐसे शो हैं जो पहली जगह में देखने लायक नहीं हैं। या शो के सीक्वल जिनके पास कहने के लिए और कुछ नहीं है।''
नवाजुद्दीन ने इस बारे में बात की कि उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शो के लिए काम नहीं करने का फैसला क्यों किया और नेटफ्लिक्स के सेक्रेड गेम्स में उन्होंने क्या बदलाव किया था।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया क्यों किया था सेक्रेड गेम्स
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा, ''जब मैंने नेटफ्लिक्स के लिए सेक्रेड गेम्स किया, तो डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए उस वक्त एक नई चुनौती थी और लोगों में एक्साइटमेंट था। नई प्रतिभाओं को मौका दिया जा रहा था अब ताजगी चली गई है।''
नवाज ने आगे कहा, ''यह बड़े प्रोडक्शन हाउस और अभिनेताओं के लिए एक घंधा (रैकेट) बन गया है, जो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तथाकथित सितारे हैं। बॉलीवुड में प्रमुख फिल्म निर्माताओं ने ओटीटी क्षेत्र के सभी बड़े खिलाड़ियों के साथ आकर्षक सौदे किए हैं। असीमित सामग्री बनाने के लिए निर्माताओं को भारी मात्रा में मिलता है। मात्रा ने गुणवत्ता को मार डाला है।''

मैं ओटीटी प्लेटफॉर्म को अब सहन नहीं कर सकता: नवाजुद्दीन सिद्दीक
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शो 'असहनीय' लग रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीक ने कहा, "जब मैं ही ओटीटी पर बनाए गए कंटेंट को देख कर सहन नहीं कर पाता हूं तो मैं उनका हिस्सा कैसे रह सकता हूं। इस स्टार सिस्टम ने बड़े पर्दे को मार डाला है। अब हमारे पास ओटीटी पर तथाकथित सितारे हैं जो मोटी रकम का दावा कर रहे हैं और बॉलीवुड ए-लिस्टर्स जैसे नखरे कर रहे हैं। वे भूल जाते हैं। कंटेंट इज किंग।''

'वो जमाना गया, जब हीरो के नाम से फिल्म चलती थी'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ''ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शो बनाने वाले लोग भूल रहे हैं कि अब कंटेंट का जमाना है। आपके कंटेंट पर ही सबकुछ निर्भर है। वो जमाना चला गाला जब स्टार और हीरो के नाम से फिल्में चलती थी। इस लॉकडाउन और डिजिटल वर्चस्व से पहले, ए-लिस्टर्स अपनी फिल्मों को देश भर के 3,000 थिएटरों में रिलीज करते थे। लोगों के पास उन्हें देखने के अलावा कोई चारा नहीं था। अब उनके पास असीमित विकल्प हैं।''












Click it and Unblock the Notifications