अब मां भी हुईं नवाजुद्दीन सिद्दीकी से दूर, बीमार होने पर मिलने पहुंचे, भाई ने वापस भेजा

Nawazuddin Siddiqui का पत्नी से विवाद चल रहा। जिसको लेकर उनकी मां बीमार पड़ गईं। अब उनके भाई मां से मिलने नहीं दे रहे हैं।

बॉलीवुड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहे। एक ओर उनकी पत्नी ने उन पर केस कर दिया है, तो दूसरी तरफ भाई से भी उनका विवाद चल रहा। इस बीच खबर आई कि उनकी मां की तबीयत खराब हो गई है। जिस पर एक्टर तुरंत उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन उनके भाई ने नवाज को बाहर से ही वापस भेज दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

गेट के बाहर से लौटाया

गेट के बाहर से लौटाया

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि नवाज गेट के बाहर पहुंचते हैं। तभी उनके भाई और मां की केयर टेकर वहां आ जाती हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि आपको इजाजत नहीं है। भाई ये कहते नजर आ रहे कि नवाज और उनकी पत्नी के झगड़े की वजह से मां की तबीयत बिगड़ी।

मिलने की जिद करते रहे

मिलने की जिद करते रहे

वहीं नवाज मां से मिलने की जिद करते रहे। उन्होंने अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मां की केयर टेकर ने उन्हें रोक दिया। उसने कहा कि इस हालात में वो उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दे सकतीं। कुछ देर बात-विवाद होता रहा, फिर नवाज निराश होकर वापस लौट गए।

बच्चों को मिलने की इजाजत

बच्चों को मिलने की इजाजत

मीडिया से बात करते हुए नवाज के भाई ने कहा कि मां की तबीयत अभी खराब है। वो नवाज के फैमिली मैटर को लेकर काफी ज्यादा परेशान हो गई थीं। ऐसे में वो सब नहीं चाहते कि वो फिर से स्ट्रेस लें। नवाज के साथ आलिया को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। हालांकि बच्चों को दादी से मिलने की कोई मनाही नहीं है।

आलिया का नया आरोप

आलिया का नया आरोप

वहीं दूसरी ओर आलिया ने नवाज पर नया आरोप लगाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि नवाज ने उनको आधी रात को घर से बाहर निकाल दिया। उनके साथ ही बच्चों को भी रात को घर से बाहर भगा दिया गया। हालांकि नवाज की टीम ने इस आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि एक्टर ने अपना घर मां के नाम कर दिया था, ऐसे में उनके पास आलिया को निकालने का अधिकार है ही नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+