'वह बहुत ज्यादा तेज...' ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या को लेकर ये क्या बोल गईं नव्या? जानकर फैंस रह जाएंगे दंग

Navya Naveli Nanda Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अक्सर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अपने पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या सीजन 2' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में नव्या ने अपने शो में बहन आराध्या बच्चन की जमकर तारीफ की।

नव्या नवेली नंदा ने NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में बहन आराध्या बच्चन की तारीफ करते हुए कहा कि वह उसे कभी भी सलाह नहीं देती हैं क्योंकि 12 साल की उम्र में वह काफी ज्यादा समझदार है। नव्या ने कहा कि, 'आराध्या बहुत इंटेलिजेंट हैं और उन्हें अपनी उम्र के हिसाब से काफी कुछ पता है। जो शायद मुझे भी अपने वक्त पर नहीं पता था।'

Navya Naveli Nanda

नव्या ने आगे आराध्या की तारीफ करते हुए कहा कि, उन्हें दुनिया के बारे में काफी कुछ पता है। उसे दुनिया और अपनी आस-पास की चीजों के बारे में काफी ज्यादा जानकारी है। मुझे इस तरह उसे आगे बढ़ता देखना काफी अच्छा लगता है। इसलिए मैं उसे कभी भी सलाह नहीं देती हूं क्योंकि वह बहुत कॉन्फिडेंट हैं। मैं घर में छोटी बहन के होने से काफी खुश हूं जिससे मैं अपनी सारी बातें शेयर कर सकती हूं।'

बता दें कि, नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो में अब तक उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन को देखा गया। तीनों अक्सर परिवार और देश से जुड़े कई मामलों पर चर्चा करती हैं। हाल ही के एपिसोड में नव्या के छोटे भाई अगस्त्य नंदा को देखा गया। जिसके बाद फैंस ने डिमांड की शो में ऐश्वर्या राय को भी बुलाया जाए। हालांकि अभी तक वह शो में नजर नहीं आई हैं।

बीते कुछ दिनों से लगातार बच्चन परिवार में खटपट की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में अफवाह फैली थी कि ऐश्वर्या राय ने अपना ससुराल छोड़ दिया है और वह मायके में शिफ्ट हो गई हैं। हालांकि ये खबर महज अफवाह थी। एक्ट्रेस ने खुद अभिषेक बच्चन के बर्थडे पर पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों पर विराम लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+