'घर की औरतें मेरे लिए हीरो हैं' नव्या नवेली नंदा ने नहीं लिया मामी ऐश्वर्या राय का नाम, सच में पड़ी फूट!

Navya Naveli Nanda: बच्चन परिवार का हर एक शख्स अक्सर चर्चा में रहता है। खासतौर से अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही इंडस्ट्री से नहीं जुड़ी लेकिन बयानों की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है।

बीते कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपने तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस का मानना है कि इसकी जिम्मेदार एक्टर की बहन श्वेता बच्चन हैं। अब इस बीच नव्या नवेली नंदा का एक बयान काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने परिवार की महिलाओं की जमकर तारीफ की लेकिन अपनी मामी ऐश्वर्या का नाम नहीं लिया।

Navya Naveli Nanda

नव्या नवेली ने जोश टॉक से बात करते हुए अपने घर की सभी औरतों को हीरो बताया। लेकिन कहीं भी उन्होंने ऐश्वर्या का जिक्र नहीं किया। नव्या ने कहा कि, 'मेरी मां, दादी, नानी और बुआ ये चार औरतें हैं जिनसे मैंने काफी कुछ सीखा है। मैं चाहती हूं कि इनसे अगर मुझे एक भी गुण मिल जाए तो मैं सेट हूं लाइफ में।'

नव्या नवेली नंदा से जब पूछा गया कि परिवार में आपका रोल मौडल कौन है? इस पर उन्होंने कहा कि, 'किसी एक को चुनना मेरे लिए काफी मुश्किल है। एक तरफ का परिवार बिजनेस से जुड़ा है तो दूसरा परिवार इंडस्ट्री से जुड़ा है। मेरी मां, दादी, नानी और बुआ को काफी काम करते हुए देखा है। मेरी नानी ( जया बच्चन) हमेशा से खुले विचारों की रही हैं। उनका मानना है कि महिलाओं की जगह सिर्फ घर पर नहीं है बल्कि हर उस फील्ड में है जहां पर आज मर्द है।'

नव्या नवेली नंदा ने अपने घर की सभी महिलाओं को ताकत बताया लेकिन हैरानी की बात ये है कि उन्होंने एक भी जगह अपनी मामी ऐश्वर्या राय के बारे में बात नहीं की और ना ही उनका कोई जिक्र किया। ऐसे में सवाल ये उठता है कि बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के बीच क्या सच में कुछ ठीक नहीं है। नव्या के इस बयान के बाद एक बार फिर बच्चन परिवार में पड़ी फूट को लेकर तरह-तरह की कयासबाजी शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+