3 दिन में फिल्म इंडस्ट्री से तीसरी बुरी खबर, 'नट्टू काका' ने दुनिया को कहा अलविदा
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए ये साल भी मनहूस साबित हो रहा है। कुछ दिनों पहले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। उस गम से इंडस्ट्री अभी उभरी भी नहीं थी कि पिछले तीन दिन से बैक टू बैक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। अब टीवी के सबसे हिट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट से एक दुखद खबर सामने आई, जहां नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक का निधन हो गया।

कैंसर से जूझ रहे थे नट्टू काका
जानकारी के मुताबिक घनश्याम नायक काफी वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। डॉक्टरों की सलाह पर उनकी कीमोथेरपी भी करवाई गई, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। वैसे तो उनकी उम्र 76 साल थी, लेकिन बीमार होने से पहले लगातार वो इंडस्ट्री में काम करत रहे। उनके निधन की खबर मिलते है टीवी इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। तारक मेहता का उल्टा शो में उनके किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

सोढ़ी ने कही ये बात
ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक शो में रोशन कौर सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमें अभी इस खबर के बारे में पता चला और ये बेहद दुखद है कि हमने उन्हें खो दिया है। वहीं बग्गा का किरदार निभाने वाले तन्मय ने कहा कि मुझे सबसे पहले खबर मिली, क्योंकि उनके बेटे ने मुझे फोन किया था। उस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा। कुछ देर बाद पता चला कि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

कुछ दिन पहले कही थे ये बात
घनश्याम नायक उर्फ नट्टू काका दिलीप जोशी के बेहद करीब थे। शो में बग्गा (तन्मय) और दिलीप जोशी के साथ उनके अधिकतम दृश्य थे, क्योंकि उन्होंने गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स में काम किया था। जून में उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि वो बिल्कुल ठीक हैं। ये बीमारी इतनी बड़ी समस्या नहीं है। उन्होंने उस दौरान बताया था कि उनका इलाज जारी है और वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
Recommended Video

एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन
वहीं टीवी एक्ट्रेस मनीषा यादव का भी निधन हो गया है। वैसे तो उन्होंने 1 अक्टूबर को ही अंतिम सांस ली थी, लेकिन मीडिया में ये खबर 2 तारीख को आई। मनीषा ने टीवी के पॉपुलर शो 'जोधा अकबर' में सलीमा बेगम की भूमिका निभाई थी। उनके मौत की वजह ब्रेन हैमरेज को बताई जा रही है। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था।

उमर शरीफ का भी निधन
वहीं मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ का भी निधन हो गया। वो 66 साल के थे। उमर काफी समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनको इलाज के लिए जर्मनी ले जाया गया, जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। वैसे तो उमर पाकिस्तान के रहने वाले थे, लेकिन वो भारत में भी काफी मशहूर थे। अक्सर वो कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए यहां आया करते थे।












Click it and Unblock the Notifications