National Film Awards 2023: आलिया और कृति ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, जानिए किस फिल्म के लिए

National Film Awards 2023: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अभिनेत्री आलिया भट्ट को Gangubai Kathiawadi और कृति सेनन को मिमी के लिए दिया गया है।

'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए आलिया भट्ट को मिला अवॉर्ड
बता दें कि गंगूबाई काठीयावाड़ी फिल्म में आलिया भट्ट की दमदार आवाज, दबंग स्टाइल, दोस्तों से प्यार और दुश्मनों पर प्रहार वाले अंदाज ने लोगों को उनका फैन बना दिया। आलिया भट्ट ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दमपर इस किरदार में जान डाल दी, जिसके लिए उनकी खूब वाहवाही भी हुई। आलिया ने अपनी इस उम्दा एक्टिंग के लिए जबरदस्त मेहनत भी की थी।

Alia bhatt Kriti Sanon National Film Award

म‍िमी फिल्म के लिए कृति सेनन को मिला अवार्ड
म‍िमी फिल्म में कृति सेनन ने जबरदस्त एक्टिंग की थी। उन्होंने एक राजस्‍थानी लड़की मिमी मानस‍िंह राठौड़ (कृति सेनन) की भूमिका निभाई थी जो एक गजब की डांसर है और काफी खूबसूरत है। म‍िमी का सपना था बॉलीवुड में हीरोइन बनने का और अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए वह 70 से ज्‍यादा डांसर परफॉर्मेंस दे चुकी है और पैसे जोड़ रही है। कृति सेनन ने इस फिल्म में शानदार भूमिका निभाई।

इन फिल्मों ने अवॉर्ड पर कब्जा जमाया
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के 69वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा गुरुवार (24 अगस्त) को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में की गई। ये पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए दिए गए। यह देश के सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित पुरस्कारों में से एक हैं। इस साल फिल्म 'सरदार उधम', 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'मिमी' और 'द कश्मीर फाइल्स' ने अवार्ड पर कब्जा जमाया।

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला
बेस्ट एक्टर की बात करें तो यह अवॉर्ड इस साल साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा: द राइज' में अपने दमदार और शानदार अभिनय के लिए जीता। जहां एक तरफ 'सरदार उधम' ने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता और दूसरी ओर, आर माधवन की 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+