नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना 'ANIMAL' में रणबीर कपूर के साथ आएंगी नजर, मुंबई में शुरू की शूटिंग
नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ आएंगी नजर, मुंबई में शुरू की शूटिंग
मुंबई, 27 अप्रैल: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जिन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है वो इन दिनों रणबीर कपूर की एनिमल की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी फेम संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। रश्मिका मंदाना के साथ इस फिल्म में उनके हीरो के किरदार के रूप में रणबीर कपूर नजर आएंगे।

फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही
फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई में तेज रफ्तार से चल रही है। एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों के मुताबिक, रश्मिका ने फिल्म के लिए एक हफ्ते से शूटिंग की है। वह कुछ हफ्तों के लिए एक छोटा ब्रेक लेंगी और काम की प्रतिबद्धताओं को फिर से शुरू करने के लिए फिर से मुंबई लौट आएंगी।

फिल्म पुष्पा में रश्मिका मंदाना को खूब मिली पॉपुलर्टी
रश्मिका मंदाना आखिरी बार साउथ इंडिया की फिल्म पुष्पा में नजर आई थीं। अभिनेत्री अब विभिन्न भाषाओं में कई प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त है। हाल ही में खबरें आ रही थीं कि रणबीर मनाली में एनिमल की शूटिंग कर रहे हैं जबकि रश्मिका मुंबई में शूटिंग कर रही हैं।

रश्मिका कई भाषाओं के प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं
करीबी सूत्र ने कहा, "रश्मिका पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से मुंबई में एनिमल की शूटिंग कर रही हैं। शेड्यूल में शहरों में दिन और रात की शूटिंग के कई शेड्यूल हैं। वह अपने अभिनय पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विभिन्न शहरों में काम कर रही हैं। रश्मिका फिर से तेलुगू, तमिल और हिंदी में अगला प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले अब एनिमल शूट से एक छोटा ब्रेक लेंगी। रश्मिका थोड़े समय के लिए हैदराबाद जाएंगी और फिर मुंबई लौट आएंगी।"

एनिमल क्राइम ड्रामा फिल्म है
एनिमल को एक क्राइम ड्रामा बताया जा रहा है, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। रणबीर ने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए एक अपनी बॉडी में परिवर्तन करने पर ध्यान देने की बात कही। हाल ही में

रणबीर ने एनिमल के लिए कहा था- यह मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होगा
एक साक्षात्कार में रणबीर कपूर ने कहा फिल्म के लिए मुझे बहुत अधिक मसल्स को बनाने में कुछ महीने लगेंगे। मुझे लगता है कि संजू के बाद यह मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होगा। यह दूसरी बार होगा जब मैं ऐसा कर रहा हूं। इसलिए , मैं वास्तव में उस यात्रा की प्रतीक्षा कर रहा हूं। मैं इसके लिए डाइट के साथ सही ढंग से करना चाहता हूं, कसरत, आराम सभी की प्रापर प्रमोशन उसमें शामिल होगा। एनिमल में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications