'मिर्जापुर' स्टार पंकज त्रिपाठी बने चुनाव आयोग के नेशनल आइकॉन
'मिर्जापुर' स्टार पंकज त्रिपाठी बने चुनाव आयोग के नेशनल आइकॉन
नई दिल्ली, 04 अक्टूबर: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और 'मिर्जापुर' स्टार पंकज त्रिपाठी को भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने अपना नेशनल आइकॉन बनाया है। अब 46 वर्षीय अभिनेता पंकज त्रिपाठी चुनाव के वक्त विज्ञापन और कैंपेन के जरिए मतदाताओं से वोट देने की अपील करते दिखेंगे। प्रसार भारती के मुताबिक चुनाव आयोग ने सोमवार को पंकज त्रिपाठी नेशनल आइकॉन बनाने की जानकारी दी। 20 सेकंड के लंबे वीडियो में पंकज त्रिपाठी ने पुष्टि की कि वह कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद नेशनल आइकॉन की जिम्मेदारियों को निभाएंगे।

पंकज त्रिपाठी ने इसको लेकर ट्वीट करते हुए कहा, ''आभार भारतीय चुनाव आयोग का निष्ठा पूर्वक जिम्मेदारी निर्वहन करने का प्रयास करूंगा।'' पंकज त्रिपाठी को वोटर जंक्शन' कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ भी देखा गया था। इससे पहले पंकज त्रिपाठी बिहार के स्टेट आइकन थे।
मनोरंजन जगत में 18 साल के लंबे करियर के बाद पंकज त्रिपाठी अब घर-घर में पहचाने जाने लगे हैं। पंकज त्रिपाठी को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'फुकरे', 'मसान', 'बरेली की बर्फी', 'स्त्री', 'लूडो' और 'मिमी' जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है।
पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज 'मिर्जापुर', 'सेक्रेड गेम्स', और 'क्रिमिनल जस्टिस' भी हिट रही हैं। पंकज त्रिपाठी ने 2004 में अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला-स्टारर 'रन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन वह मशहूर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से हुए हैं।पंकज त्रिपाठी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications