नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस सीमा बिस्वास की एक्टिंग का चलेगा जादू, देखें 'सर मैडम सरपंच' का धमाकेदार ट्रेलर
Sir Madam Sarpanch Trailer: फिल्म 'सर मैडम सरपंच', कुछ भारतीय लड़कियों की अविश्वसनीय कहानियों पर आधारित है, जो हाईयर स्टडीज के लिए विदेश चली गईं और फिर अपने गांवों की सरपंच बनने के लिए घर वापिस लौटी थीं।

Sir Madam Sarpanch Trailer: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक प्रवीण मोरछले की अपकमिंग फिल्म 'सर मैडम सरपंच', कुछ भारतीय लड़कियों की अविश्वसनीय कहानियों पर आधारित है, जो हाईयर स्टडीज के लिए विदेश चली गईं और फिर अपने गांवों की सरपंच बनने के लिए घर वापिस लौटी थीं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और ये मूवी आगामी 14 अप्रैल 2023 को दुनियाभर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस सीमा बिस्वास की अद्भुत अदाकारी भी देखने को मिलेगी। फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि वह इंफ्लुएंसर दादी अम्मा के किरदार में कमाल की एक्टिंग कर रही हैं। इस फिल्म ने फ्रांस में आयोजित प्रतिष्ठित वेसौल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ एशियन सिनेमाज (वीआईएफएफएसी) के 29वें संस्करण में इनाल्को जूरी अवॉर्ड जीता है। इस फिल्म की कहानी एक सामाजिक व्यंग्य को दर्शाती है।
सीमा बिस्वास की एक्टिंग का जलवा
फिल्म के डायरेक्टर प्रवीण मोरछलेने कहा- मैंने उन अविश्वसनीय महिलाओं के बारे में पढ़ा था जिन्होंने अपने देश के प्यार के लिए, घर लौटने और अपने गांवों के लिए कुछ करने के लिए विदेश में आराम और अच्छे नौकरी के अवसरों को छोड़ दिया था। मेरी फिल्म उन सुपरवुमन की जमीनी स्थिति को दर्शाती है, जिससे ये साबित होता हैं कि ये अपने आप मे सुपरवुमन हैं। फिल्म के डायरेक्टर प्रवीण अपनी इस मूवी के प्रमोशन के लिए लीड हीरोइन एरियाना सजनानी के साथ, माया विश्वकर्मा से मिले थे। आपको बता दें कि सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, माया विश्वकर्मा मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में साई खेड़ा तहसील के मेहरा गांव की निर्विरोध सरपंच चुनी गई थीं। उन्होंने स्वराज्य मुमकिन है नामक एक किताब भी लिखी है, जो उनके अपने मेहरा गांव जैसे आत्मनिर्भर गांव में शिक्षा और जागरूकता के महत्व पर आधारित है। इन्हें 'पैडवुमन ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है और ये सुकर्मा फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष भी हैं। देखें फिल्म का ट्रेलर-
फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
फिल्म में एरियाना एक भारतीय लड़की एना का किरदार निभा रही हैं जो अमेरिका में पली-बढ़ी है, मध्य भारत में अपने पैतृक गांव में एक लाइब्रेरी शुरू करने के लिए लौटती है। उसके इरादे, राजनीति और ब्यूरोक्रेसी में हो रहे हलचलों में तूफान लाना है। जानकारी के अनुसार लेखक-निर्देशक प्रवीण मोरछले को आलोचकों द्वारा भारत की नई लहर के महत्वपूर्ण फिल्म निर्माताओं में से एक के रूप में पुकारा जाता है। उनकी 2017 में रिलीज हुई फीचर फिल्म, वॉकिंग विद द विंड ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लद्दाखी), सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन (सनल जॉर्ज) और सर्वश्रेष्ठ री-रिकॉर्डिंग (जस्टिन जोस) के लिए 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ-साथ आईसीएफटी यूनेस्को गांधी पदक के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए थे।












Click it and Unblock the Notifications