सामने आई हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा और मिस्ट्री मैन के रिश्ते की सच्चाई, राज जानकर फटी रह जाएंगी आंखें

Natasha Stankovic and Aleksandar Alex: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिछले कुछ समय से खबर आ रही है कि नताशा और उनके पति हार्दिक पांड्या के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

नताशा पर धोखा देने का लगा आरोप
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या से अलग होने को लेकर क्रिकेटर के फैंस उनकी पत्नी नताशा पर धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच नताशा स्टेनकोविक का नाम अलेक्सजेंडर एलेक्स के साथ जोड़ा जा रहा है। हार्दक पांड्य से अलग होने की खबर फैलने के बाद से नताशा को कई बार अलेक्सजेंडर एलेक्स के साथ देखा गया है।

Natasha Stankovic

नताशा स्टेनकोविक-लेक्सजेंडर एलेक्स के बीच रिलेशन
जानकारी के अनुसार नताशा स्टेनकोविक और अलेक्सजेंडर एलेक्स चचेरे भाई-बहन है। 20 सितंबर 2020 को एक तस्वीर शेयर करते हुए नताशा स्टेनकोविक ने लोगों को बताया था कि अलेक्सजेंडर एलेक्स उनकी दूसरी मां के बेटे हैं। ऐसे में अलेक्सजेंडर एलेक्स नताशा के दूसरी मां से भाई हुए।

साइबेरियन मॉडल और फिटनेस ट्रेनर हैं अलेक्सजेंडर
अलेक्सजेंडर एलेक्स अपनी बहन नताशा और जीजा हार्दिक पांड्या के हर फैमिली इवेंट्स में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। अलेक्सजेंडर एलेक्स एक फेमस साइबेरियन मॉडल और फिटनेस ट्रेनर हैं। खबर है कि अलेक्सजेंडर एलेक्स का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेश दिशा पटानी के साथ चल रहा है। आपको बता दें कि अलेक्सजेंडर एलेक्स वेब सीरीज गिरगिट में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं।

साल 2012 में भारत आई थीं नताशा
साल 1992 में सर्बिया के पॉजारेवैक में जन्मी नताशा साल 2012 में एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने के लिए भारत आई थीं। उस समय उनकी उम्र 20 साल थी। उन्होंने 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह 'अइयो जी' गाने पर डांस करती नजर आई थीं।

बिग बॉस 8 में लिया था हिस्सा
साल 2014 में, नताशा ने टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 8 में हिस्सा लिया था और वह 28 दिन में ही शो से बाहर हो गई थीं। इसके बाद साल 2015 में नताशा स्टेनकोविक फेमस रैपर बादशाह के पॉपुलर गाने डीजे वाले बाबू में नजर आई थीं। इस गाने ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी। वहीं 2016 से 2019 तक, नताशा ने फुकरे रिटर्न्स, डैडी और द बॉडी जैसी कई फिल्मों में आइटम नंबर्स कर अपनी पहचान बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+