'कितना घटिया आदमी है' तेलुगु सुपरस्टार ने सरेआम अंजलि को मारा धक्का, गिरते-गिरते बचीं एक्ट्रेस तो भड़के फैंस

Nandamuri Balakrishna: तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। दरअसल, एक्टर ने एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस अंजलि को अचानक जोर का धक्का दे दिया। ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस भड़क गए।

बता दें कि, अंजलि नंदमुरी और बालकृष्ण एकसाथ काम कर रहे हैं। दोनों की अपकमिंग फिल्म का नाम 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' है। जिसके प्री-रिलीज इवेंट में दोनों साथ पहुंचे। इस इवेंट में नंदमुरी बालकृष्ण और अंजलि के अलावा विश्वक सेन और नेहा शेट्टी भी शामिल हुए। ऐसे में सरेआम बालकृष्ण ने सरेआम स्टेज पर अचानक अंजलि को धक्का दे दिया।

Nandamuri Balakrishna

वीडियो में देखा जा सकता है कि नंदमुरी अपकमिंग फिल्म की स्टारकास्ट के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे। वह जैसे ही स्टेज पर खड़े हुए तो उन्होंने आगे बढ़कर अंजलि को जोर का धक्का दिया। एक्ट्रेस को इतनी जोर का धक्का लगा कि वह गिरते-गिरते बची हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि अंजलि ने हंस-हंसते इसको टालने की कोशिशि की।

नंदमुरी की इस हरकत पर ना सिर्फ सेलिब्रिटीज बल्कि फैंस भी भड़क गए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कितना घटिया आदमी है ये औरतों की कोई इज्जत ही नहीं है।' एक ने लिखा, 'अभी कोई बॉलीवुड का सेलिब्रिटी होता तो बवाल हो जाता।' एक ने लिखा, 'तमीज घर रखकर चलते हैं ये सुपरस्टार।' एक यूजर ने लिखा- 'अरे कुछ तो शर्म कर लो।'

वहीं काफी लोग अंजलि के हंसने पर काफी बौखला गए हैं। एक ने लिखा, ऐसे कैसे कोई किसी को बेइज्जत कर सकता है, अगर अंजलि की जगह मैं होती तो वहीं इज्जत उतार देती और वहां से चली जाती।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'इतनी बेइज्जती कराने के बाद इसे हंसी आ रही है कितना शर्मनाक है ये। सेलिब्रिटीज को क्या होता जा रहा है।' वहीं कुछ लोगों ने स्टार्स की इस हरकत को प्लान बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+