कितने दिनों में तैयार हुआ Nancy Tyagi का गाउन? कान्स में जाने का था सपना, कभी पैसों के लिए छोड़ी थी पढ़ाई

Nancy Tyagi Cannes Film Festival: यूपी की नैंसी त्यागी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। महज 21 साल की फैशन इंफ्लुएंसर ने अपने आउटफिट और स्टाइल से हर किसी को हैरान कर दिया। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अलावा इस साल इस साल यूपी की छोरी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा।

नैंसी त्यागी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस साल अपने आउटफिट से भारत का नाम रौशन किया। खास बात ये है कि वह जो पिंक कलर का गाउन पर रेड कार्पेट पर उतरीं उसे उन्होंने खुद तैयार किया है। जिसे बनाने में लगभग एक महीना लगा। इसका खुलासा खुद नैंसी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया।

nancy tyagi

नैंसी त्यागी बागपत की रहने वाली हैं। वह एक फैशन इंफ्लुएंसर हैं। सेलिब्रिटीज के आउटफिट्स से आइडिया लेकर वह खुद अपने आउटफिट्स बनाती हैं। ब्रूट इंडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पिंक गाउन को बनाने में उन्हें पूरे 30 दिन लगे। इसके अलावा इस ड्रेस के लिए उन्होंने 1000 मीटर के फैब्रीक का इस्तेमाल किया।

नैंसी ने अपने पिंक गाउन को बहुत ही अच्छे से कैरी किया हुआ था। नैंसी का गाउन लगभग 20 किलो का था जिसे उन्होंने खुद से सिला था। इस बेहतरीन आउटफिट के लिए उन्हें कान्स में डिजिटल क्रिएटर के अवार्ड से भी नवाजा गया। नैंसी का कहना था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी इस तरह कान्स फिल्म फेस्टिवल का भी हिस्सा बनेंगी।

बता दें कि, फिलहाल नैंसी यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं जिसके लिए वह बागपत से दिल्ली आई थीं। लेकिन लॉकडाउन के दौरान उनकी कोचिंग बंद हो गई थी। उनके पिता दिल्ली में पढ़ाई करने के खिलाफ थे। ऐसे में उन्होंने किसी भी तरह का खर्चा देने से हाथ पीछे खींच लिए थे तभी जल्दी पैसा कमाने के लिए नैंसी ने कंटेंट क्रिएशन शुरू किया। सेलिब्रिटीज के आउटफिट के स्टाइल को कॉपी कर वह खुद डिजाइन करती हैं और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर नैंसी के लाखों फॉलोअर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+