'जवान' और 'गदर 2' पर नाना पाटेकर ने साधा निशाना, बिना नाम लिए उड़ाया मजाक, बोले- कुछ ऐसी घिनौनी फिल्में....
Nana Patekar: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में वह बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द वैक्सनी वॉर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे थे। आपको बता दें कि इस फिल्म में नाना पाटेकर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मूवी की पूरी स्टारकास्ट पहुंची थी। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर बिना नाम लिए नाना पाटेकर ने सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' या फिर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' पर निशाना साधा है।
नाना पाटेकर ने कहा कि वह फिल्म 'जवान' को झेल नहीं पाए
आपको बता दें कि फिल्म 'द वैक्सनी वॉर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी के साथ-साथ नाना पाटेकर भी स्टेज पर दिखाई दिए थे। यहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नाम लिए बिना ही शाहरुख खान कि फिल्म 'जवान' या सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' और नेपोटिज्म पर काफी कुछ कह दिया। नाना पाटेकर ने कहा कि वह फिल्म 'जवान' को झेल नहीं पाए। नाना पाटेकर की ये बात शाहरुख खान और उनके फैंस को खराब लग सकती हैं, क्योंकि उन्होंने बेधड़क काफी इसके लेकर काफी कुछ कह दिया है।

नाना पाटेकर ने कहा- अब तो हर फिल्म हिट हो रही है
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर नाना पाटेकर से एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि पैरलल और कमर्शियल सिनेमा के बीच क्या अंतर है। इस पर नाना पाटेकर खुलकर बोलते नजर आए। नाना पाटेकर ने कहा- पहली बात जो अंतर था वो अब नहीं रहा है। ओटीटी आने के बाद हर किसी की फिल्म को एक प्लेटफॉर्म मिलने लगा है। जितने दर्शक थे, उतने पैसे हमारे आ जाते थे। अब तो समांतर फिल्म का बुरा हाल है। अब तो हर फिल्म हिट हो रही है।
शाहरुख खान की 'जवान' पर नाना पाटेकर का बयान
नाना पाटेकर ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का नाम लिए बगैर कहा- आजकल लोग वैसी फिल्में देख रहे हैं और उनको वैसा कंटेंट देखने के लिए मजबूर भी किया जा रहा है। मैंने कल बहुत ही हिट हुई फिल्म को देखा। मतलब मैं पूरी देख नहीं पा रहा था। लेकिन वो बहुत चलती है यार। अब वो चलती है तो हमें लगता है कि हमें बार-बार इस तरह का मैटेरियल दिखाकर लोगों को मजबूर करना चाहए तकि हमें वो पसंद करने लगें।
नाना पाटेकर ने नेपोटिज्म पर कही ये बात
नाना पाटेकर ने नेपोटिज्म पर भी अपनी राय सबके सामने रखी। उन्होंने कहा- अब मैं एक्टर हूं। कल को मैं अपने बेटे को एक्टर बनाना चाहता हूं, चाहे उसकी औकात हो न हो। लेकिन मैं थोपना चाहता हूं आपके ऊपर। एक फिल्म गिर जाएगी, फिर दो और ऐसे करके 10 फिल्में होंगी, जिसके बाद उसकी बुराइयां आपको कम दिखने लगेंगी और फिर आप उसे अपनाने लगेंगे। कुछ ऐसी घिनौनी फिल्में भी हैं जिन्हें हमें देखने के लिए मजबूर किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications