नाना पाटेकर ने खोली 'वनवास' के डायरेक्टर अनिल शर्मा की पोल पट्टी, बोले- 'वो बहुत बकवास आदमी है यार'
फिल्ममेकर अनिल शर्मा की आने वाली फिल्म वनवास एक इमोशनल पारिवारिक कहानी है। इसमें नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसका पहला गाना यादों के झरोखों से रिलीज़ करके मेकर्स ने फिल्म का बज बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं, फिल्म की स्टारकास्ट भी इसे प्रमोट करने में जुटी हुई है।
इसी सिलसिले में नाना पाटेकर ने अपने पुराने दोस्त और एक्टर अनिल कपूर के साथ एक पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया। इसमें दोनों इंडस्ट्री में अपनी जर्नी, फिल्म्स और एक दूसरे से रिश्ते के बारे में बात करते हुए नजर आए। इसी पॉडकास्ट में नाना ने वनवास के डायरेक्टर अनिल शर्मा को बकवास आदमी बताया है। हालांकि इस पॉडकास्ट को अभी रिलीज नहीं किया गया है।

तुमने मुझे बहुत परेशान किया
पॉडकास्ट में अनिल ने नाना से सवाल पूछा कि लोग आपके साथ काम करने से क्यों डरते हैं। इस जवाब में हंसते हुए नाना बोले, ये अनिल शर्मा बहुत बकवास आदमी है यार। पहली वाली 'गदर' हिट हो गई ना, मुझे रोज़ करके बोलता है ये कहानी ये वो कहानी है, मगर कभी आया नहीं। यहां नाना ने परिंदा फिल्म के बारे में भी बात की और अनिल को बोला कि तुमने मुझे परिंदा के वक्त बहुत परेशान किया यार। ख़ैर, इस पॉडकास्ट को देखने के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं।
20 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
बता दें, अनिल शर्मा की शानदार स्टोरी टेलिंग और मजबूत कास्ट के साथ, वनवास सिर्फ एक रेगुलर ड्रामा नहीं है, बल्कि ये एक गहरे भावनात्मक सफर को पेश करती है। अनिल शर्मा द्वारा निर्मित, निर्देशित और लिखित यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ के तहत दुनिया भर में रिलीज़ के लिए तैयारह है, जो दर्शकों को एक ऐसी कहानी में लेकर जाने वाली है, जहाँ हर फैसला पीढ़ियों पर असर डालता है। यह एक कमाल की फैमिली सागा है, जो 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications