'नाना पाटेकर ने रात 2:30 बजे दोस्त को किया था फोन',अब सामने आई निधन की सच्चाई, हुआ खुलासा
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 08 अक्टूबर सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित उनके घर पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पीए। नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्महाउस में किया जाएगा।
मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। जिस वक्त उनकी तबीयत बिगड़ी, घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। उनके साथ दोस्त और केयरटेकर थे। अब शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। नाना पाटेकर की की तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्होंने पहले दोस्त से संपर्क करने की कोशिश की। दोस्त जब करीब 4 बजे घर पहुंचे, तब नाना पाटेकर की हालत तेजी से बिगड़ रही थी। उन्हें पसीना आ रहा था और वह धीरे-धीरे बेहोशी की हालत में जा रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश शुरू हुई। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट से एक घंटे तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

रात 2:30 बजे नाना पाटेकर ने दोस्त को किया था मैसेज, सुबह 4 बजे तक क्या हुआ?
गोवा के मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने घटना की हर बारीक जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया, "नाना पाटेकर ने रात करीब 2:30 बजे अपने दोस्त को मैसेज भेजकर तबीयत खराब होने की बात कही थी। देर रात होने के कारण दोस्त मैसेज नहीं देख पाया, तो उन्होंने फोन किया।"
फोन मिलने पर दोस्त सुबह लगभग 4 बजे उनके घर पहुंचा। उस वक्त नाना पाटेकर को तेज पसीना आ रहा था और वे धीरे-धीरे अपनी चेतना खो रहे थे। दोस्त और केयरटेकर ने उन्हें संभालने की कोशिश की और तुरंत अस्पताल की एम्बुलेंस बुलाई।
मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के चीफ डॉ. शेखर साल्कर कहते हैं,
"नाना पाटेकर को हॉस्पिटल में मरा हुआ लाया गया था... उन्हें सुबह 5:30 बजे मरा हुआ घोषित कर दिया गया था। हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन उन्हें मरा हुआ लाया गया था। लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक कार्डियक मसाज दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हमें जो याद है, उसके अनुसार, लगभग 2:30 बजे, उन्होंने अपने दोस्त को मैसेज भेजा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन रात होने के कारण, उनका दोस्त मैसेज नहीं देख सका। इसलिए उसने बस उन्हें फोन किया। वह लगभग 4 बजे अपने घर गए। उस समय तक, उन्हें पसीना आ रहा था और सब कुछ। उन्होंने उन्हें हिलाया, वे सभी मुख्य चीजें। लेकिन वह धीरे-धीरे बेहोश हो रहे थे... इसलिए उन्होंने उनके केयरटेकर को हॉस्पिटल भेजा... वह हमारी एम्बुलेंस ले गया। जब हमारी ER टीम वहां गई, तो उन्होंने कार्डियक मसाज शुरू कर दिया क्योंकि वह बिल्कुल भी रिस्पॉन्स नहीं दे रहे थे... उन्होंने उन्हें लगभग 4:20 या 4:30 बजे हमारे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया। हमने भी अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें मरा हुआ लाया गया। फिर हमारे पास पुलिस केस करने के लिए कहा गया है क्योंकि यह एक MLC (मेडिको-लीगल केस) है। बॉडी को अब पोस्ट-मॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। उसका परिवार वहां नहीं था। उसके दोस्त और एक केयरटेकर उसके साथ थे।"
अस्पताल पहुंचने से पहले ही नहीं थी प्रतिक्रिया
मणिपाल हॉस्पिटल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने नाना पाटेकर को बचाने की पूरी कोशिश की। उनकी धड़कन वापस लाने के लिए करीब 45 मिनट से एक घंटे तक सीपीआर और कार्डियक मसाज की गई।
डॉ. शेखर सालकर ने बताया, "हमने लगातार करीब 45 मिनट तक उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। वह अस्पताल मृत अवस्था में लाए गए थे। हमारी टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।" नाना पाटेकर को करीब सुबह 5:20 से 5:30 बजे के बीच मृत घोषित किया गया। डॉक्टर के मुताबिक, उनके शरीर में रिवाइवल के दौरान कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
बेटा मल्हार गोवा में नहीं था, भतीजा प्रसाद साथ था
नाना पाटेकर के आखिरी वक्त में उनके बेटे मल्हार पाटेकर उनके साथ नहीं थे। मल्हार उस समय पुणे में थे। पिता के निधन की खबर मिलने के बाद वह गोवा के लिए रवाना हुए।
गोवा में नाना के साथ उनके भतीजे प्रसाद पाटेकर और केयरटेकर मौजूद थे। अस्पताल तक पहुंचाने की प्रक्रिया में भी परिवार के बजाय उनके दोस्त और केयरटेकर की भूमिका रही। डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के वक्त परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। उनके साथ दोस्त और केयरटेकर थे।
पोस्टमार्टम क्यों कराया जा रहा है?
डॉक्टरों ने बताया कि इस मामले में मेडिको-लीगल केस यानी MLC दर्ज किया गया है। इसी वजह से नाना पाटेकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉ. शेखर सालकर ने कहा, "चूंकि यह मेडिको-लीगल केस था, इसलिए पुलिस केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।"
गमन से हाउसफुल 5 तक, चार दशक से ज्यादा का सफर
नाना पाटेकर ने 1978 की फिल्म 'गमन' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई। 'परिंदा', 'प्रहार', 'क्रांतिवीर', 'अग्निसाक्षी', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'अब तक छप्पन', 'वेलकम', 'राजनीति', 'अपहरण' और 'टैक्सी नंबर 9211' जैसी फिल्मों में उनके किरदार लंबे वक्त तक याद किए गए।
साल 2007 की 'वेलकम' में उदय शेट्टी के किरदार ने उन्हें एक अलग अंदाज में दर्शकों के बीच पहुंचाया। बाद में वह 'वेलकम बैक' में भी इसी किरदार में नजर आए। नाना पाटेकर सिर्फ अभिनेता नहीं थे। उन्होंने 'प्रहार: द फाइनल अटैक' का निर्देशन भी किया था और फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग भी की। 'यशवंत', 'वजूद' और 'आंच' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी आवाज दी।
सिनेमा और कला में उनके योगदान के लिए उन्हें 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। अपने लंबे करियर के आखिरी दौर में भी वह फिल्मों से जुड़े रहे। उनकी हालिया फिल्मों में 'हाउसफुल 5' शामिल है। वह 'ओ'रोमियो' में पुलिस अधिकारी के रोल में और 'सुबेदार' में कैमियो में भी दिखाई दिए थे।
इस तरह नाना पाटेकर के आखिरी कुछ घंटे एक ऐसी घटनाओं की कड़ी रहे, जिसमें रात 2:30 बजे दोस्त को किया गया मैसेज, सुबह 4 बजे दोस्त का घर पहुंचना, अचानक बिगड़ती हालत, अस्पताल की इमरजेंसी कोशिश और करीब 5:30 बजे मौत की पुष्टि शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications
