'एक्टर नहीं होता तो अंडरवर्ल्ड में होता' नाना पाटेकर ने क्यों कही ऐसी बात? खुद को बताया 'हिंसक'
Nana Patekar: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ वह सेट पर हुई तीखी नोकझोंक को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नाना पाटेकर ने स्वीकार किया कि स्वभाव से काफी गुस्सैल हैं।
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने खुलासा किया कि काफी हिंसक रहे हैं और वह कई लोगों की पिटाई कर चुके हैं। एक्टर ने कहा, "अगर मैं अभिनेता नहीं बनता, तो मैं अंडरवर्ल्ड में होता। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, मैं इस बारे में बेहद गंभीर हूं। अभिनय ने मुझे एक रास्ता दिया। यह मेरे गुस्से को बाहर निकालने का तरीका बन गया।"

नाना पाटेकर ने आगे ये भी कहा, 'कई लोगों से लड़ाई की हैं और बहुत से लोगों को मारा है, जिनमें से कई के नाम तो मुझे याद भी नहीं हैं।' एक्टर ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ अपनी लड़ाई को याद कर कहा, "संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की संभावना अभी भी है, लेकिन जिस तरह से मैंने उन्हें चिल्लाकर बोला, शायद उन्हें बुरा लगा। उसके बाद हम दोनों ने साथ काम नहीं किया।"
नाना पाटेकर ने कहा कि वह भंसाली के साथ काम करने को मिस करते हैं, लेकिन समस्या यह है कि वह "रूढ़ी" हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वह कभी-कभी बेहद कठोर शब्दों का प्रयोग करते हैं, जो शायद भंसाली को दुखी करते होंगे।
नाना ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भंसाली से कुछ स्पष्ट करने की कोशिश नहीं की, यह कहते हुए कि अगर हम एक-दूसरे को इतने लंबे समय से जानते हैं, तो छोटी-छोटी बातों को समझाने की क्या जरूरत है? "मैं इसे अपनी गलती के रूप में नहीं देखता। देखते हैं, जब समय आएगा, तो हम इसे सुलझा लेंगे।"
नाना पाटेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपनी आगामी फिल्म वनवास में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित है, जिसमें उत्कर्ष शर्मा, राजपाल यादव और सिमरत कौर लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज़ होने वाली है।
ये भी पढ़ें: Nana Patekar पर जमकर बरसी तनुश्री दत्ता, बोलीं- उनकी औकात ना पहले थी, ना अब है'












Click it and Unblock the Notifications