Nana Patekar पर जमकर बरसी तनुश्री दत्ता, बोलीं- उनकी औकात ना पहले थी, ना अब है'
तनुश्री दत्ता ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान नाना पाटेकल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि एक्टर ने मेरा करियर बर्बाद किया है।
Tanushree Dutta On Nana Patekar: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ड्रामा राखी सावंत पर जमकर हमला बोला था। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि राखी की वजह से अब तक कई लड़कों ने सुसाइड कर लिया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने राखी को 'साइकोपैथ और झूठी' तक कह डाला। इस दौरान उन्होंने आदिल खान दुर्रानी का खुलकर सपोर्ट किया।
राखी सावंत के बाद अब तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर और फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों ने मेरा पूरा करियर बर्बाद कर दिया। NBT को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने मी टू मूवमेंट पर बात करते हुए कहा कि, जिन लोगों की वजह से मेरा करियर बर्बाद हुआ आज वो लोग अच्छा खासा नाम कमा रहे हैं।

तनुश्री दत्ता ने विवेक अग्निहोत्री और नाना पाटेकर की फिल्म द वैक्सीन वॉर पर बात करते हुए कहा कि, 'इन दोनों की औकात नहीं कि ये मेरी फिल्म को बेच सकें। ना इनकी औकात तब थी ना आज है वह मेरा नाम लेकर ही कमा रहे हैं। वो अपनी फिल्मों को बेचने के लिए मुझ जैसे लोगों को अप्रोच करते हैं। हम इनके बारे में क्यों बात कर रहे हैं। उनके बारे में बात करके मुझे उन्हें पब्लिसिटी नहीं देना है।'
तनुश्री दत्ता ने आगे यह भी कहा कि, 'साल 2008 में भी नाना पाटेकर की कोई औकात नहीं थी।' आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद काफी पुराना है। एक्ट्रेस ने उन पर मीटू के दौरान कई आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने यौन शोषण का आरोप लगाकर एक्टर के कई राज खोले थे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया था कि नाना पाटेकर ने सेट पर उनके साथ बदतमीजी की थी।












Click it and Unblock the Notifications