'नहीं बताना है यार': शादी के सवालों से ऊब गई हैं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने बयां की अपनी तकलीफ

मुंबई, 26 फरवरी। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी लव लाइफ और शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर लोग उनसे यही सवाल करता है कि एक्टर रणबीर कपूर से शादी कब कर रही हैं। अब तो खुद आलिया भट्ट भी इस सवाल से परेशान हो चुकी हैं। हाल ही में इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब एक शख्स ने एक्ट्रेस से उनके और रणबीर की शादी के बारे में पूछा। इस पर आलिया ने परेशान होते हुए कहा 'नहीं बताना है यार...'।

2017 में किया था प्यार का खुलासा

2017 में किया था प्यार का खुलासा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा 2017 में किया था। उस समय दोनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे थे, जब आलिया और रणबीर को प्यार हुआ। दिलचस्प बात ये है कि दोनों की एक साथ यह पहली फिल्म है। पिछले इंटरव्यू में आलिया ने खुलासा किया था कि रणबीर को पहली नजर में देखने पर ही उन्हें प्यार हो गया था। हालांकि इस समय आलिया की उम्र अधिक नहीं थी, लेकिन वह तब से ही रणबीर को चाहती हैं।

Recommended Video

    Alia Bhatt शादी के सवाल से हुई परेशान, शेयर किया अपना दर्द | वनइंडिया हिंदी
    नहीं बताना है यार...

    नहीं बताना है यार...

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने शादी के सवालों को लेकर अपना अनुभव साझा किया। आलिया ने कहा, 'जब कोई मुझसे पूछता है...तो आलिया बताइए शादी कब हो रही है? तो मेरा रिएक्शन होगा 'नहीं बताना है, नहीं बताना है यार'। मैं निजी तौर पर बहुत अच्छी स्थिति में हूं और जो प्रोफेशनली रूप से मुझमें अच्छा दिखता है।'

    'मन में कर चुकी हूं शादी'

    'मन में कर चुकी हूं शादी'

    बीते दिनों आलिया ने रणबीर के साथ अपनी शादी के बारे में बात की और कहा, 'अगर आप मुझसे ईमानदारी से पूछें कि मेरी शादी कब होगी, तो ठीक है, मेरे दिमाग में मैंने पहले ही उनसे शादी कर ली है। भूल जाओ कि मैंने शादी नहीं की! जब मैंने उन्हें पहली बार पर्दे पर देखा तो उसी दिन मैंने तय कर लिया था कि मैं उनसे शादी करना चाहती हूं। वह तब की बात है जब मैं एक प्यारी सी बच्ची थी।'

    मैं अपनी लाइफ से खुश: आलिया

    मैं अपनी लाइफ से खुश: आलिया

    आलिया ने आगे कहा था, 'इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि रणबीर के पास बहुत प्यार है और मुझे लगता है कि वह मेरे जीवन में सबसे आकर्षक लोगों में से एक हैं। जिस तरह से मैं उनका सम्मान करती हूं, उनके लिए मेरे मन में जो प्यार है, वह मेरा लिए जो सपोर्ट है। प्यार करने के लिए बहुत कुछ है और मुझे यकीन है कि उनके पास मेरे बारे में कहने के लिए बहुत अच्छी बातें होंगी। लेकिन सब कुछ नियत समय पर होगा और मैं आपसे वादा करती हूं...या शायद मैं नहीं करूंगी, यह बहुत जल्दी है कि जब मेरी शादी होगी, तो दुनिया को पता चल जाएगा।'

    यह भी पढ़ें: आलिया की जिस फिल्म को कंगना ने बताया 'सबसे बड़ी भूल', उसी 'गंगूबाई...' ने पहले ही दिन कमाए इतने करोड़

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+