आलिया की जिस फिल्म को कंगना ने बताया 'सबसे बड़ी भूल', उसी 'गंगूबाई...' ने पहले ही दिन कमाए इतने करोड़

नई दिल्ली, 26 फरवरी: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' देशभर के सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभा रहीं। इसके लिए वो लंबे वक्त से मेहनत कर रही थीं। वैसे तो कंगना रनौत समेत कई लोगों ने इस फिल्म की काफी आलोचना की थी, लेकिन अब इसकी कमाई ने सबकी बोलती बंद कर दी है।

क्या था कंगना का बयान?

क्या था कंगना का बयान?

दरअसल कुछ दिनों पहले कंगना ने बिना आलिया का नाम लिए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली थी। जिसमें उन्होंने लिखा कि इस शुक्रवार को पापा की परी के लिए 200 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर फूंक दिए जाएंगे, क्योंकि उनके पापा ये साबित करना चाहते हैं कि बेटी एक्टिंग कर सकती है। इस फिल्म की सबसे बड़ी गड़बड़ी ये है कि इसमें कास्टिंग गलत की गई है। ये नहीं सुधरेंगे। कोई हैरत की बात नहीं है कि लोग साउथ और हॉलीवुड की फिल्में देखने सिनेमाघरों में जा रहे हैं। बॉलीवुड बस तभी तक आगे बढ़ सकता है जब तक माफिया पावर में हैं।

10 करोड़ से ज्यादा की कमाई

10 करोड़ से ज्यादा की कमाई

कोरोना के केस कम हो गए हैं और सरकार ने भी ज्यादातर पाबंदियां हटा ली हैं। जिस वजह से सिनेमाघरों में रौनक लौट आई है। भंसाली को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं और वो काफी हद तक पूरी होती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.50 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही महामारी के इस दौर की ये तीसरी हाईएस्ट ओपन‍िंग हिंदी फिल्म बन गई है।

आलिया ने दिया था जवाब

आलिया ने दिया था जवाब

कंगना के बयान के बाद आलिया कोलकाता गई थीं। वहां पर मीडियाकर्मियों ने उनसे कंगना के कमेंट को लेकर सवाल किया। जिस पर आलिया ने भी बेबाक होकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने गीता में कहा था कि कुछ ना करना भी बहुत कुछ करने के बराबर है। बस मैं यही कहना चाहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+