सामंथा और नागा के बारे में विवादित बयान देकर बुरा फंसी मंत्री, नागार्जुन ने दायर किया मानहानि का मुकदमा
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य को लेकर तेलंगाना की मंत्री ने विवादित बयान दिया था, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ। इस मसले में साउथ इंडस्ट्री के कई सारे स्टार्स कूदे और मंत्री को खरी खोटी सुनाई। इस कड़ी में नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन का भी मंत्री पर गुस्सा फूट पड़ा। अब खबर है कि नागार्जुन अक्किनेनी ने तेलंगाना के मंत्री और कांग्रेस नेता कोंडा सुरेखा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
बताते चलें कि मंत्री सुरेखा ने नागार्जुन के बेटे और अभिनेता नागा चैतन्य और अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु के बीच तलाक के बारे में टिप्पणी की थी। एक्टर नागार्जुन ने कहा है कि सार्वजनिक मंच का उपयोग करते हुए, आरोपी ने 02.10.2024 को गांधी जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान मीडिया से बात करते हुए शिकायतकर्ता और उसके परिवार के बारे में अपमानजनक बयान दिए।

क्या है पूरा मामला?
बताते चलें कि सुरेखा कोंडा का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे कह रही थीं कि केटीआर को हीरोइनों का शोषण करने की आदत सी है। उन्होंने कई एक्ट्रेस के साथ रेव पार्टी की, उन्हें ड्रग्स की आदत लगा दी और फिर ब्लैकमेल किया। नागा और सामंथा के तलाक की वजह भी वो ही हैं। उन्होंने ही दोनों के फोन टैप किये थे। उनकी वजह से ही हीरोइन जल्दी शादी करके सिनेमा फील्ड से बाहर हो जाती हैं।
इस बयान पर नाराजगी जताते हुए सामंथा ने पोस्ट शेयर कर लिखा था कि एक महिला होना और बाहर आकर काम करना। ऐसी इंडस्ट्री में सर्वाइव करना जहां औरतों को ज्यादातर प्रॉप्स की तरह इस्तेमाल किया जाता है। प्यार में पड़ना, गिरना, खड़े होना और फिर लड़ना... इन सबके लिए काफी हिम्मत चाहिए।
एक्ट्रेस ने कहा कि कोंडा सुरेखा, मुझे अपनी जर्नी पर गर्व है, कृपया इसे खराब ना करें। उम्मीद है कि आपको इस बात का अहसास है कि बतौर मंत्री आपके शब्दों का महत्व होता है। मैं आपसे गुजारिश करती हूं कि दूसरों की प्राइवेसी का सम्मान करें।












Click it and Unblock the Notifications