2027 में अलग हो जाएंगे नागा चैतन्य और शोभिता! ज्योतिष के बयान ने मचाई सनसनी
Naga Chaitanya and Sobhita: नागा चैतन्य मशहूर एक्ट्रेस शोभिता संग अपनी सगाई के बाद से जबरदस्त सुर्खियों में हैं। नागा से जब सामंथा प्रभु का तलाक हुआ था, तब भी एक्टर काफी चर्चा में आए थे। इसके बाद कपल ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। अब हाल ही में नागा एक बार फिर चर्चा में तब आ गए, जब उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला से सगाई की।
नागा चैतन्य ने हाल ही में शोभिता धूलिपाला संग सगाई की थी। एक्टर और शोभिता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थीं। दोनों की शादी अभी तक हुई नहीं कि रिश्ता टूटने की खबर पहले ही सामने आ रही है। जी हां! खबरें हैं कि दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चलेगा और कपल तलाक ले लेगा। आखिर किसने और क्यों इतना बड़ा बयान दिया है, चलिये आपको बताते हैं।

दरअसल, खबरें आ रही हैं कि नागा और शोभिता का रिश्ता लंबा नहीं टिकने वाला है। कपल शादी के कुछ समय के बाद तलाक ले लेगा। ऐसा एक मशहूर एस्ट्रोलॉजर यानी ज्योतिष वेणु स्वामी ने कहा है। वेणु स्वामी ने बताया कि कपल का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिकने वाला है।
ज्योतिष ने बताया कि साल 2027 में नागा और शोभिता दोनों ही अलग हो जाएंगे। ऐसे में इस प्रेडिक्शन ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचाकर रख दी है। ऐसे में ये बात जान लेते हैं कि आखिर ज्योतिष ने ऐसा क्यों कहा?
दरअसल, स्वामी ने कहा कि शोभिता और नागा की राशियां आपस में मेल नहीं खाती हैं और जिस मुहूर्त में दोनों ने सगाई की है, वो सही नहीं था। ऐसे में साल 2027 में दोनों के अलग होने की पूरी-पूरी संभावना है। और ऐसा हो सकता है कि दोनों का रिश्ता खत्म हो जाए।
ज्योतिष के बयान ने बवाल मचाकर रख दिया है। हर कोई कह रहा है कि रिश्ता शुरू होने से ही पहले इस तरह का बयान भला कोई कैसे दे सकता है। बता दें कि इससे पहले नागा चैतन्य की जिंदगी में साउथ की खूबसूरत बाला सामंथा प्रभु थीं।












Click it and Unblock the Notifications