Kunickaa Sadanand: 'मोदी जी एक ही तो दिल है, कितनी बार तोड़ेंगे',कौन हैं कुनिका?जिनकी सोशल मीडिया पर हुई थू-थू
Kunickaa Sadanand: देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) पेपर लीक मामले को लेकर उपजे भारी जन-आक्रोश के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है, उनके खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी ने खुले आम विद्रोह का बिगुल फूंका हुआ है।
तो वहीं आज जब उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उनकी बधाई देते हुए तारीफ की तो बॉलीवुड -टीवी की चर्चित अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने ऐसी प्रतिक्रिया दी जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और लोग उनके ही पीछे पड़ गए और जमकर बुरा-भला कहने लगे।

दरअसल कुनिका ने एक्स पर लिखा कि 'क्या किसी और को भी यह बात बेहद शर्मनाक लगती है??? एक ऐसा व्यक्ति जो उस देश का प्रधानमंत्री है जहां लगभग 1 करोड़ छात्रों के साथ अन्याय हुआ है, वह शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर कोई ट्वीट नहीं करता-खासकर तब जब युवा सड़कों पर विरोध कर रहे हों और कुछ ने अपनी जान भी गंवा दी हो। लेकिन उनके पास अपने कैबिनेट मंत्री को जन्मदिन की बधाई देने का समय है। वही मंत्री जिन्हें चरमराती शिक्षा व्यवस्था के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। मोदी जी, एक ही तो दिल है, कितनी बार तोड़ेंगे? 😳😥😥'
कुनिका सदानंद पर भड़के लोग, मचा हंगामा
अभिनेत्री की इस टिप्पणी को सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। कई यूजर्स ने तो उनको सही ठहराया और उनकी हिम्मत की दाद दी है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन पर ही निशाना साध रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और जमकर कुनिका की आलोचना कर रहे हैं।

'क्या राजमाता, पूरा सुने बिना ही लोग बैंड बजा रहे हो'
एकयूजर ने लिखा कि 'क्या राजमाता, पूरा सुने बिना ही लोग बैंड बजा रहे हो, कम से कम आप तो कान का कच्चा मत बनो 🤣🤣।' तो एक ने लिखा है कि 'अगर आपको किसी मुद्दे के बारे में जानकारी नहीं है, तो उस पर कभी बात न करें। विपक्ष झूठे आरोप लगाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है।'
मोदी सरकार को बदनाम करने का आसान है'
एक यूजर ने लिखा है कि 'NEET के पेपर किसने लीक किए? मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए भारत में लोगों को खरीदना आसान है। ज़ाहिर है, मोदी जी आपसे ज़्यादा जानते हैं।' कुल मिलाकर इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है।

कौन है कुनिका सदानंद?
27 फरवरी 1964 को जन्मी कुनिका सदानंद फ़िल्म- टीवी की अभिनेत्री, वकील, प्रोड्यूसर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो 2025 में बिग बॉस (हिंदी टीवी सीरीज़) के सीज़न 19 में नज़र आईं थी। वह कई भारतीय फ़िल्मों में विलेन और कॉमेडी किरदारों के लिए जानी जाती हैं। वह एक गायिका भी हैं , उनके तीन पॉप एल्बम भी रिलीज हो चुके हैं जिनके नाम हैं- 'लाखों में एक' (1996 में रिलीज़) 'कुनिका' (2002 में रिलीज़) और 'जूम्बिश (अ मिस्टिकल जर्नी)' रिलीज़ किया।
कुनिका ने की दो शादियां, दोनों रही असफल
कुनिका देखने में जितनी ग्लैमरस हैं, उतनी विवादित भी, आपको बता दें कि उन्होंने दो शादियां की हैं लेकिन दोनों ही शादियां नहीं चली और उनका तलाक हो गया। उनकी पहली शादी दिल्ली के अभय कोठारी से हुई थी, जिससे उन्हें एक बेटा है, अभय से तलाक होने के बाद 35 साल की उम्र में कुनिका ने विनय लाल से दूसरी शादी की थी, जिससे भी उन्हें एक बेटा है लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा चला नहीं, इसके अलावा वो अपने लव अफेयर के कारण भी काफी चर्चित रही हैं।

कुमार सानू से था कुनिका का तगड़ा अफेयर
80 के दशक में उनका सुनील सिकंद (एक्टर प्राण के बेटे) के साथ और बाद में 90 के दशक में सिंगर कुमार सानू के साथ अफेयर था। उन्होंने अपने बिज़नेस पार्टनर के साथ मिलकर मुंबई के उपनगर गोरेगांव में "व्हाइट - द इटैलियन कैफे", "ज़िंगकैफे", "मैजेस्टिका - द रॉयल बैंक्वेट हॉल" नाम के रेस्टोरेंट और "एक्सहेल" नाम का स्पा शुरू किया था। हालांकि, 2007 में यह पार्टनरशिप खत्म हो गई।
फिल्म 'कब्रिस्तान' से फिल्मी सफर शुरु किया था
कुनिका ने 28 साल की उम्र में 1988 की हॉरर हिंदी फिल्म 'कब्रिस्तान' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने 'बेटा', 'गुमराह', 'खिलाड़ी' और 'प्यार किया तो डरना क्या' , 'हम साथ-साथ हैं', जैसी फिल्मों में कई नेगेटिव रोल किए हैं। कुनिका ने 25 सालों में ही 110 फिल्मों में काम किया है।














Click it and Unblock the Notifications