Indian Idol: रोमांटिक एल्बम के चक्कर में पवनदीप-अरुणिता ने म्यूजिक कंपनी से लिया 'पंगा', अब लगे ये आरोप

नई दिल्ली, 11 मार्च: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन ने अपने गाने से सबका दिल जीत लिया था। शो के दौरान उनके साथ अरुणिता कांजीलाल का नाम जुड़ा। बाद में खबर आई कि दोनों एक-दूसरे के पास ही रहने लगे हैं। उन दोनों को कई म्यूजिक प्रोजेक्ट भी मिले, लेकिन अब ये जोड़ी एक कानूनी पचड़े में पड़ गई है।

Recommended Video

    Pawandeep Rajan और Arunita Kanjilal को लीगल नोटिस, जानें क्या है मामला | वनइंडिया हिंदी
    भेजा लीगल नोटिस

    भेजा लीगल नोटिस

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सिंगर्स ने ऑक्टोपस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के म्यूजिक वीडियो की शूटिंग और उसके प्रमोशन से इनकार कर दिया है। जिस वजह से कंपनी ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा। जिसमें कहा गया कि इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) से ऑक्टोपस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने संपर्क किया। साथ ही बताया कि पवनदीप और अरुणिता ने उनके साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जिसे वो पूरा नहीं कर रहे हैं।

    20 गानों का था एल्बम

    20 गानों का था एल्बम

    रिपोर्ट के मुताबिक दोनों को 20 गानों के रोमांटिक एल्बम को पूरा करना था। इसी के लिए उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। साथ ही इंडियन आइडल के विजेता बनने से पहले उन्होंने इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी। इस वजह से कंपनी ने काफी पैसा खर्च कर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और इसकी घोषणा की, लेकिन दोनों कलाकर एक गाने की शूटिंग के बाद मेकर्स का सहयोग नहीं कर रहे हैं।

    सोनी ले रही उनका पक्ष

    सोनी ले रही उनका पक्ष

    कंपनी का आरोप है कि उन्होंने सोनी टीवी से इसकी शिकायत की थी, लेकिन कंपनी ने उन दोनों पर कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उनका ही पक्ष लेना शुरू कर दिया। जब IMPPA ने सोनी से जवाब मांगा तो उसने साफ कह दिया कि उनकी कंपनी IMPPA की सदस्य नहीं है।

    अमेरिका में हैं पवनदीप

    अमेरिका में हैं पवनदीप

    आपको बता दें कि इंडियन आइडल कंटेस्टेंट शो खत्म होने के बाद भी धमाका मचा रहे हैं। फिलहाल अरुणिता, पवनदीप, सायली कांबले और मोहम्मद दानिश के साथ अमेरिका में हैं। वहां के अलग-अलग शहरों में उनका प्रोग्राम होना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+