TMKOC: 'बबीता जी' ने सगाई की खबरों के बीच शेयर किया नया पोस्ट, लिखा- 'अपनी बेस्ट जिंदगी जी रही हूं'
Munmun Dutta: फैंस का सबसे पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता और टप्पू के रोल में नजर आए राज अनादकट लंबे समय से डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में थे। इस बीच ऐसी अफवाह उड़ी कि दोनों ने परिवार की मौजूदगी में वड़ोदरा में गुपचुप सगाई कर ली। लेकिन ये खबर पूरी तरह से फर्जी है।
राज अनादकट और मुनमुन दत्ता की सगाई की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। हर कोई बबीता जी और टप्पू को सगाई को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगा। हालांकि बाद में दोनों ने इन खबरों खारिज कर दिया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है, जो कि काफी वायरल हो रहा है।

मुनमुन ने सोशल मीडिया पर अपनी न्यूयॉर्क ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें एक्ट्रेस खूब एंजॉय करती हुई नजर आईं। अब मुनमुन दत्ता ने अपने इस पोस्ट के साथ हर किसी का मुंह बंद कर दिया। उन्होंने फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'अपनी बेस्ट लाइफ जी रही हूं। अपनी न्यूयॉर्क ट्रिप और फोटोशूट की फोटोज का आखिरी सेट शेयर कर रही हूं।'
वहीं मुनमुन दत्ता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक चाय के कप के साथ फोटो शेयर की और कैप्शन पर लिखा, 'फेक खबरें तो चलती रहेगी लेकिन गर्ल गैंग के साथ चाय का कोई मुकाबला नहीं है।' इसके अलावा एक्ट्रेस ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'ये बेहूदा और फर्जी बात है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. मैं बार-बार इस तरह की खबरों पर एनर्जी नहीं बर्बाद करना चाहती हूं।'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के करीबी ने दावा किया था कि मुनमुन और राज ने गुजरात में गुपचुप इसी महीने सगाई कर ली है। दोनों के इस रिश्ते से उनके परिवार वाले काफी खुश हैं। दोनों तारक मेहता का उल्टा चश्मा से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। खैर अब मुनमुन और राज दोनों ने इस खबरों का खंडन कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications