जब इस शख्स को दिल दे बैठी थीं 'बबीता जी', तो झेलने पड़े थे ऐसे दर्द, कर दी हसीना की बुरी हालत
Munmun Dutta Affair: फेमस टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता इन दिनों काफी चर्चा में है। उनके करीबी ने दावा किया था कि मुनमुन ने टप्पू यानी राज अनादकट से गुपचुप सगाई कर ली है। हालांकि दोनों ने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए इसे फर्जी बताया।
बबीता जी उर्फी मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने सगाई की खबरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, 'इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। मैं इन सब में अपनी एनर्जी को खराब नहीं करना चाहती।'

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब मुनमुन दत्ता का नाम किसी के साथ जोड़ा गया हो। इससे पहले वह अरमान कोहली के अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। यहां तक कि एक्ट्रेस उनसे शादी करने के भी सपने देखने लगी थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनमुन दत्ता और अरमान कोहली एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। दोनों के परिवार वालों को इस रिश्ते के बारे में पता था। लेकिन एक वक्त बाद इस रिश्ते में दरार आने लगी थीँ। दावा किया जाता है कि दोनों के बीच काफी झगड़े हुआ करते थे। यहां तक कि एक बार अरमान ने एक्ट्रेस पर हाथ भी उठा दिया था।
इस रिश्ते के दौरान अरमान मुनमुन के साथ मारपीट करते थे। जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफी परेशान रहने लगी थी। इन सबकी वजह से एक बार मुनमुन ने सुसाइड करने तक का मन बना लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिश्ते के दौरान एक्ट्रेस को अरमान ने ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया है।
इन सबके बाद मुनमुन ने इस रिश्ते को खत्म करना सही समझा और वह अपने जीवन में आगे बढ़ गईँ। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से कभी भी इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगी। इसके बाद मुनमुन का नाम तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू यानी राज अनादकट के साथ काफी नाम जोड़ा गया। हालांकि एक्ट्रेस ने हमेशा इन अफवाहों को खारिज किया।












Click it and Unblock the Notifications