बांद्रा में डिनर करने पहुंचे थे मुनव्वर फारुकी, भीड़ में फंसे, धक्का-मुक्की के चलते हुआ ऐसा हादसा कि....
Munawar Faruqui: स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी जब से 'बिग बॉस 17' के विनर बने हैं तब से वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। मुनव्वर फाररकी को लेकर लोगों के बीच दीवानगी की हदें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जब से मुनव्वर इस शो से बाहर निकले हैं, वह अक्सर भीड़ से घिरे हुएाई दे दिख रहे हैं। एक लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के चलते ही मुनव्वर फारुकी के साथ एक हादसा हो गया है।
भीड़ में फंसे नजर आए मुनव्वर फारुकी
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई के बांद्रा के एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए मुनव्वर फारुकी भीड़ के बीच बुरी तरह फंस जाते हैं और वह धक्का-मुक्की के चलते अचनाक गिर जाते हैं। उन्हें कुछ लोग वहां संभालते हैं और उठाकर भीड़ के बीच में से उनकी कार में ले जाकर बैठा देते हैं।

धक्का-मुक्की के चलते नीचे गिर पड़े मुनव्वर
बांद्रा में एक रेस्तरां में डिनर करने पहुंचे मुनव्वर फारुकी को इस बात का एहसास नहीं था उनकी एक झलक के लिए बाहर भारी भीड़ उनका इंतजार कर रही है। ऐसेमें रेस्तरां से बाहर निकलते ही वह भीड़ में फंस जाते हैं और धक्का मुक्की के चक्कर में वह गिर पड़ते हैं। इसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
लोगों ने कहा- डोंगरी का शाहरुख खान
मुनव्वर फारुकी के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें डोंगरी का शाहरुख खान कहा है। हालांकि कुछ लोग अब भी कह रहे हैं कि मुनव्वर बिग बॉस का विनर होना डिजर्व नहीं करते थे। जबकि काफी लोग मुनव्वर को रियल हीरो बता रहे हैं। कई लोगों ने तो उन्हें नया सेलिब्रेटी तक घोषित कर दिया है।
मुनव्वर के डोंगरी पहुंचने पर हुआ धमाकेदार स्वागत
मुनव्वर के लिए लोगों का प्यार लगातार कैमरे में कैप्चर हो रहा है। 'बिग बॉस 17' का खिताब जीतने के बाद जैसे ही मुनव्वर डोंगरी पहुंचे वहां उनका धमाकेदार स्वागत किया गया था। उनकी जीत की खुशी में इलाके में दिवाली जैसा माहौल नजर आया और जब मुनव्वर अपने घर पहुंचे तो उनका स्वागत राजा-महाराजाओं की तरह हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications