Munawar Faruqui का नया गाना ‘हल्की सी बरसात’ हुआ रिलीज, गर्लफ्रेंड संग आए नजर

कंगना रनौत के चर्चित शो लॉकअप के विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नया गाना रिलीज हुआ है।

मुंबई, 9 जून: मुनव्वर फारूकी आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लॉकअप शो ने मुनव्वर को अच्छी खासी पहचान दिलाई है। शो जीतने के बाद से वे काफी सुर्खियों में आ गए हैं। मुनव्वर अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। आय दिन उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड संग स्पॉट किया जाता है। इस बीच मुनव्वर का पहला गाना भी रिलीज हो गया है, जो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। गाने में मुनव्वर अपनी गर्लफ्रेंड संग नजर आ रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुआ ये गाना मुनव्वर का पहला सॉन्ग है। मुनव्वर फारूकी और नाजिला के इस गाने का नाम 'हल्की सी बरसात' है। गाने को फैंस खूब सारा प्यार दे रहे हैं।

Munawar Faruqui

फैंस को पसंद आई मुनव्वर नाजिला की कैमिस्ट्री
बताते चलें कि मुनव्वर के इस गाने को एक मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही गाने में मुनव्वर और उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। दोनों को रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है। गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है।

शादी की तस्वीर हुई थी वायरल
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने अपनी जीत के बाद पहली बार अपने बेटे के बारे में बात की थी। लॉक अप शो के दौरान उनकी पत्नी और बेटे के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई थी, जिसके बाद कंगना रनौत ने कहा कि क्या यह एक रियल फोटो है, क्या तुम शादीशुदा हो...? इस पर मुनव्वर ने कहा था, ''हां, ये तस्वीर मेरी है। मेरी शादी हुई थी लेकिन हम एक साल से साथ नहीं हैं।'' अब मुनव्वर ने कहा है कि वह बहुत जल्द अपने बेटे से मिलेंगे।

खतरों के खिलाड़ी से किया बैकआउट?
गौरतलब है कि मुनव्वर फारूकी ने कंगना का शो लॉकअप जीत कर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। इसके बाद वे रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आने वाले हैं। लेकिन हाल ही में शो की वायरल तस्वीरों में मुनव्वर के नजर ना आने से उनके फैंस परेशान हो गए हैं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुनव्वर ने रोहित शेट्टी के शो से बैकआउट कर लिया है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनव्वर शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें : JugJugg Jeeyo का नया गाना 'रंगीसारी' हुआ रिलीज, फैंस को पसंद आई वरुण-कियारा की कैमिस्ट्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+