Mumbaikar Trailer: विजय सेतुपति की हिंदी फिल्म 'मुंबईकर' का दमदार ट्रेलर रिलीज, डार्क कॉमेडी का तगड़ा मसाला
Mumbaikar Trailer Out: साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति की अपकमिंग हिंदी फिल्म 'मुंबईकर' का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में एक्शन के साथ साथ भरपूर कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।

Mumbaikar Trailer Out: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय सेतुपति हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। विजय सेतुपति जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग हिंदी फिल्म का नाम 'मुंबईकर' है जिसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में विजय सेतुपित दमदार एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म से वह बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर ने विजय सेतुपति के फैंस को हैरान कर दिया है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है।
विजय सेतुपति की हिंदी फिल्म
आपको बता दें कि इससे पहले विजय सेतुपति बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ हिंदी वेब सीरीज 'फर्जी' में नजर आए थे। वेब सीरीज में भी लोगों ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी। लेकिन अब विजय सेतुपति बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय सेतुपति ने वेब सीरीज 'फर्जी' से पहले फिल्म 'मुंबईकर' साइन की थी और इसकी अनाउंसमेंट भी हो चुकी थी।
फिल्म 'मुंबईकर' का ट्रेलर रिलीज
विजय सेतुपति ने फिल्म 'मुंबईकर' की शूटिंग बहुत पहले ही पूरी कर ली थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह ये फिल्म अधर में लटक गई थी। हालांकि अब इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और ये आगामी 2 जून 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म 'मुंबईकर' में साउथ के फेमस एक्टर विजय सेतुपति के अलावा बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेसी और रणवीर शौरी भी नजर आने वाले हैं।
फिल्म में विजय सेतुपति बने गैंगस्टर
इस मूवी का ट्रेलर देखकर साफ पता चल रहा है कि ये फिल्म में लोगों के मन में ढेर साका कन्फ्यूजन पैदा करेगी। साथ ही डार्क कॉमेडी का तगड़ा मसाला भी पेश करेगी। फिल्म 'मुंबईकर' के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि विजय सेतुपति एक गैंगस्टर के रोल में हैं। वह 'मुंबई मेरी जान' डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। विजय सेतुपति गलती से रणवीर शौरी के बेटे को किडनैप कर लेते हैं, जबकि उन्हें किसी और के बच्चे को किडनैप करना था। इस कन्फ्यूजन और बड़े ब्लंडर के कारण सारा झमेला तैयार होता है। मुसीबत तब आती है, जब वह बच्चा भाग जाता है, जिसे विजय सेतुपति ने किडनैप किया था। देखें ट्रेलर-
ट्रेलर को देख खुश हुए लोग
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि रणवीर शौरी भी एक बड़ा डॉन है और विजय सेतुपति गलती से उनके बेटे को ही किडनैप करके पंगा ले लेते हैं। अब डॉन का बेटा भागने के बाद विक्रांत मैसी को मिल जाता है। डॉन बने रणवीर शौरी ने बेटे के लिए एक करोड़ रुपये का इनाम रखा है और विक्रांत मैसी उसी इनाम को पाने की फिराक में घूम रहा होता है।
2 जून को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'मुंबईकर' के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि 'मुंबईकर' एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसके डायरेक्टर संतोष शिवन हैं। ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई तमिल मूवी मानागरम की हिंदी रीमेक है। 'मुंबईकर' आगामी 2 जून 2023 को जियो सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications