कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को जल्द जाना पड़ सकता है जेल! यौन उत्पीड़न केस में दायर हुई चार्जशीट

मुंबई, मार्च 31। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ चल रहे यौन उत्पीड़न के एक मामले में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न और लड़की का पीछा करने का आरोपी बनाया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी इस बाबत जानकारी दी है। आपको बता दें कि गणेश आचार्य पर यह मामला 2020 में दर्ज हुआ था और एक महिला को-डांसर ने उनपर यह आरोप लगाए हैं।

गणेश आचार्य और उनके असिस्टेंट पर आरोप तय

गणेश आचार्य और उनके असिस्टेंट पर आरोप तय

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ओशिवारा पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी संदीप शिंदे ने बताया है कि गणेश आचार्य के खिलाफ अंधेरी की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई है। शिंदे ने बताया कि गणेश आचार्य और उनके असिस्टेंट को चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है।

चार्जशीट में इन धाराओं का है जिक्र

चार्जशीट में इन धाराओं का है जिक्र

शिंदे ने बताया है कि दोनों पर IPC की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न), 354-सी, 354-डी (पीछा करना), 509 (किसी भी महिला की विनम्रता का अपमान), 323 (चोट पहुंचाना), 504 ( शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (अपराध करने का सामान्य इरादा) के तहत आरोपी बनाया गया है।

महिला ने लगाए यह आरोप

महिला ने लगाए यह आरोप

गणेश आचार्य पर आरोप लगाने वाली महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब उसने आचार्य के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया था तो उसे परेशान किया जाने लगा और फिर भद्दे-भद्दे कमेंट्स किए गए। इतना ही नहीं उसे पोर्न मूवी तक दिखाई गई और छेड़छाड़ की गई। महिला की शिकायत के अनुसार, मई 2019 में गणेश आचार्य ने कहा था कि अगर तुम्हें सफल होना है तो मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे, लेकिन मैंने मना कर दिया।

ये भी पढ़ें: बिग बॉस फेम रश्मि देसाई ने उमर के साथ अपने रिलेशन का खोला राज, बयां की सच्‍चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+