Mumbai Hostage Case में नया ट्विस्ट, फेमस एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी रोहित आर्य का खोला ऐसा राज

Mumbai Hostage Case: मुंबई के पवई इलाके में हुए बंधक कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्य को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है लेकिन अब इस सनसनीखेज मामले में एक और नया ट्विस्ट सामने आ रहा है।

एक्ट्रेस रुचिता जाधव का चौंकाने वाला खुलासा
मराठी एक्ट्रेस रुचिता जाधव ने बच्चों को बंधक बनाने वाले मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि आरोपी रोहित आर्य ने कुछ दिन पहले उनसे संपर्क किया था और एक फिल्म प्रोजेक्ट का ऑफर भी दिया था।

Mumbai Hostage Case

'रोहित आर्य ने एक बड़ा ऑफर दिया था'

-एक्ट्रेस रुचिता जाधव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है- गत 4 अक्टूबर 2025 को मुझे रोहित आर्य नाम के एक व्यक्ति का मैसेज मिला था। वह खुद को एक फिल्ममेकर बता रहा था और एक फिल्म प्रोजेक्ट के बारे में बात कर रहा था।

-रुचिता जाधव ने आगे लिखा है- दिलचस्प बात ये थी कि उस प्रोजेक्ट की कहानी एक होस्टेज सिचुएशन यानी बंधक घटना पर ही आधारित थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने उस वक्त इसे एक सामान्य कामकाजी बातचीत की तरह लिया था और फिल्म करने में रुचि भी दिखाई थी।

'27 अक्टूबर 2025 को रोहित ने मीटिंग के लिए बुलाया था'

-रुचिता जाधव ने आगे बताया- गत 23 अक्टूबर 2025 को रोहित ने मुझसे मुलाकात की बात की थी। उसने 27, 28 या 29 अक्टूबर में किसी दिन मीटिंग तय करने के लिए कहा था। मैंने 28 अक्टूबर का दिन तय किया था। 27 अक्टूबर को उसने पवई के एक स्टूडियो का लोकेशन भेजकर आने की रिक्वेस्ट भी की थी।

-एक्ट्रेस रुचिता जाधव ने कहा- हालांकि घरेलू कारणों से मैं वो मीटिंग अटेंड नहीं कर सकी और मुझे आखिरी वक्त पर मुलाकात रद्द करनी पड़ी थी।

-रुचिता ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- जब मैंने खबरों में पवई बंधक कांड देखा तो मैं सन्न रह गई थी। सोचकर ही कांप उठी थी कि अगर मैं उस दिन रोहित से मिलने गई होती तो न जाने मेरे साथ क्या होता। मैं भगवान और अपने परिवार की शुक्रगुजार हूं कि मीटिंग कैंसिल कर दी थी।

mumbai hostage case

'नए लोगों से मिलने से पहले सावधानी बरतें'

रुचिता जाधव ने अपनी पोस्ट के अंत में सभी कलाकारों और खासकर महिलाओं से अपील की है कि ये घटना किसी के भी साथ हो सकती है। उन्होंने कहा- किसी नए व्यक्ति से प्रोफेशनल काम के लिए मुलाकात करें तो सतर्क रहें। हमेशा परिवार या दोस्तों को बताकर ही घर से निकलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+