मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ जारी, बतौर गेस्ट बुलाए गए थे पार्टी में
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ जारी, बतौर गेस्ट बुलाए गए थे पार्टी में
मुंबई, 03 अक्टूबर: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार (2 अक्टूबर) को मुंबई के तट पर एक क्रूज जहाज में कथित तौप पर हो रहे "रेव पार्टी" (ड्रग्स पार्टी ) पर छापेमारी के बाद 8-10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इंडिया टुडे टीवी के मुताबिक एनसीबी द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान भी शामिल है। इसके अलावा भी कई बॉलीवुड सितारों के बच्चों को हिरासत में लेकर एनसीबी पूछताछ कर रही है। हालांकि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई क्रूज पर हिरासत में लिया गया। उससे एनसीबी की पूछताछ जारी है। आर्यन खान को बुक या गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Recommended Video

गेस्ट के तौर पर बुलाए गए थे शाहरुख के बेटे आर्यन
इंडिया टुडे टीवी रिपोर्ट के मुताबिक ड्रग-विरोधी एजेंसी एनसीबी ने कॉर्डेलिया क्रूज के महारानी जहाज पर छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ और नशीले पदार्थ जब्त किए है। सूत्रों के मुताबिक शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई क्रूज शिप पार्टी में बतौर गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था। आर्यन खान को पार्टी में शामिल होने के लिए भुगतान नहीं करना पड़ा था। एनसीबी की पूछताछ के दौरान आर्यन खान ने खुलासा किया कि कार्यक्रम के आयोजकों ने उनके नाम का इस्तेमाला करके अन्य लोगों को भी आमंत्रित किया था।

एनसीबी जांच के दायरे में मुंबई क्रूज पार्टी के आयोजक
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जांच के दायरे में कॉर्डेलिया क्रूज के महारानी जहाज के मालिक, जिस पर शनिवार को एनसीबी ने छापा मारा था, को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। विभिन्न कार्यक्रम आयोजक भी जांच के दायरे में हैं, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

मुंबई क्रूज शिप पर रेव पार्टी का खुलासा, 8 लोग गिरफ्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार की रात मुंबई के तट पर एक क्रूज जहाज पर रेव पार्टी पर छापेमारी की थी। जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान कोकीन, हशीश और एमडीएमए जैसी विभिन्न अवैध दवाओं को जब्त किया है। एनसीबी द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों को रविवार को मुंबई वापस लाया जाएगा।
एनसीबी ने कहा है कि मुंबई तट पर एक क्रूज पर रेव पार्टी के आयोजकों को समन भेजा गया है। उन्हें आज रात 11 बजे एनसीबी के सामने पेश होने को कहा गया है। कल पार्टी में छापेमारी कर 3 महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications