केस ट्रांसफर को लेकर कंगना रनौत की याचिका पर सेशन कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, 9 मार्च को अगली सुनवाई
मुंबई, फरवरी 25। बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत की एक याचिका पर मुंबई की दिंडोशी सेशन कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। दरअसल, कंगना रनौत ने अदालत में उनके खिलाफ दायर मुकदमे को ट्रांसफर कराने के लिए याचिका दाखिल की है। ये मुकदमा गीतकार जावेद अख्तर ने उनके खिलाफ कराया है। अब इस मामले में कोर्ट 9 मार्च को अपना फैसला सुनाएगी।

IPC की धारा 408 के तहत कोर्ट पहुंची कंगना
शुक्रवार को एडिशनल सेशन जज श्रीधर भोसले ने कंगना की याचिका पर व्यापक सुनवाई की और तय किया कि 9 मार्च को कंगना की याचिका पर फैसला सुनाया जाएगा। आपको बता दें कि कंगना रनौत ने IPC की धारा 408 के तहत अदालत का दरवाजा खटखटाया था जो मामलों को ट्रांसफर करने के लिए सेशन कोर्ट के जजों की शक्तियों से संबंधित है।












Click it and Unblock the Notifications