Mukul Dev: कैसे हुई मुकुल देव की मौत? पैरेंट्स के निधन के बाद एक्टर की हो गई थी ऐसी हालत, दोस्त ने बताया सच
Mukul Dev Death Reason: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर मुकुल देव का निधन हो गया है। 54 साल की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सदमे में आ गए हैं।
54 साल की उम्र में मुकुल देव का निधन
न्यूज एजेंसी आईएएनएस की खबर के अनुसार 54 साल की उम्र में मुकुल देव ने अस्पताल में आखिरी सास ली। रिपोर्ट में कहा गया है कि गत 23 मई 2025 (शुक्रवार) रात को ही एक्टर का निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि वो कई दिनों से बीमार थे और आईसीयू में एडमिट थे।

सोशल मीडिया पर दी जा रही श्रदांजलि
जानकारी के अनुसार मुकुल देव बॉलीवुड एक्टर राहुल देव के भाई थे। मुकुल देव ने टीवी सीरियल्स, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में जमकर काम किया था। उनकी मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कैसे हुई मुकुल देव की मौत?
-'सन ऑफ सरदार' में मुकुल देव के साथ काम कर चुके विंदू दारा सिंह ने इंडिया टुडे के साथ एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा है कि मुकुल खुद को अब बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे।
-विंदू दारा सिंह ने कहा है- अपने माता-पिता की मौत के बाद, मुकुल देव ने खुद को अलग-थलग कर रहा था। वह घर से बाहर भी नहीं निकलता था और किसी से भी नहीं मिलता था। वह डिप्रेशन में चला गया था और परेशान रहने लगा था।
-विंदू दारा सिंह ने कहा- पिछले कुछ दिनों में मुकुल देव की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी और वह अस्पताल में भर्ती था। उसके भाई और उसे जानने और प्यार करने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। वह एक अद्भुत व्यक्ति था और हम सभी उसे बहुत याद करेंगे।
दीपशिखा नागपाल ने कहा- उसने खराब हेल्थ के बारे में कुछ नहीं कहा
-मुकुल देव की दोस्त और को-एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिवंगत एक्टर के साथ एक फोटो पोस्ट की है। इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने बताया है कि मुकुल देव ने कभी किसी से अपनी हेल्थ के बारे में बात नहीं की।
-दीपशिखा नागपाल ने कहा- उनका व्हाट्सऐप पर एक दोस्तों का ग्रुप था, जिसमें वह अक्सर बात करते थे। उन्होंने इमोशनल होकर कहा- मैं सुबह इस खबर के साथ उठी। मैं तब से उनके नंबर पर कॉल कर रही हूं। मुझे उम्मीद थी कि वो फोन उठाएंगे, पर ऐसा नहीं हुआ।
कौन थे मुकुल देव जिनकी मौत से सदमे में है बॉलीवुड?
-मुकुल देव एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता थे। उन्हें हिंदी और पंजाबी फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और म्यूजिक एल्बमों में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने कुछ बांग्ला, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय किया है।
-उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म 'दस्तक' से एंट्री की थी जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने भी डेब्यू किया था। मुकुल देव को आखिरी बार हिंदी फिल्म 'अंत द एंड' में देखा गया था। वह बॉलीवुड एक्टर राहुल देव के भाई थे।
-मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनकी परवरिश भी दिल्ली में ही हुई थी। उनके पिता हरि देव, एक सहायक पुलिस आयुक्त थे जिनका साल 2019 में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इसके अलावा मुकुल देव इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से प्रशिक्षित पायलट भी थे।












Click it and Unblock the Notifications