'इतना मत उछलो कि पैर रखने को जमीन ना मिले', बायकॉट को लेकर क्यों भड़के 'महाभारत के भीष्म'
दर्शकों का बचपन यादगार बनाने वाले शक्तिमान यानी मु्केश खन्ना ने बॉलीवुड बायकॉट पर अपनी राय रखी है। एक्टर का कहना है कि जनता ही जनार्दन है।
मुंबई, 26 अगस्त: इन दिनों बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड में है। जनता बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर बुरी तरह से उखड़ी हुई दिखाई दे रही है। लोगों के मुताबिक बॉलीवुड के पास अब अपना कोई आईडिया नहीं बचा है सिर्फ अन्य फिल्मों के रीमेक बनाए जा रहे हैं। वहीं एक्टर्स की एक्टिंग पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती हुई जनता नजर आ रही है। बायकॉट की इस कड़ी में जनता का गुस्सा नेपोटिज्म को लेकर भी साफ नजर आ रहा है। इसी को लेकर दर्शकों के बचपन को खूबसूरत और यादगार बनाने वाले 'शक्तिमान' यानी मुकेश खन्ना का बयान भी सामने आया है। एक्टर ने बायकॉट को लेकर अपनी राय रखी है और जनता को अपनी जगह एकदम सही ठहराया है।

खूब उठ रही बायकॉट की मांग
बॉलीवुड के बहिष्कार की मांग इन दिनों खूब जोरों-शोरों से हो रही है। ऐसे में इंडस्ट्री से भी कई सेलेब इस मु्द्दे पर अपना बयान देते दिख रहे हैं। कई लोग जनता को गलत ठहरा रहे हैं, तो कई लोग इसके सपोर्ट में भी उतर रहे हैं और इंडस्ट्री को नए आइडिया लाने की सलाह दे रहे हैं।

क्या बोले मुकेश खन्ना?
अब इसी कड़ी में दशकों से दर्शकों को एंटरटेन करने वाले मुकेश खन्ना ने भी अपनी राय रखी है। एक्टर ने अपनी एक तस्वीर शेयर कर कुछ एक्टर्स की ओर इशारा करते हुए लिखा है कि हिम्मत है तो मुझे बायकॉट करके दिखाओ। अगर आपको मेरी फिल्म नहीं देखनी तो मत देखो। मुझे भी बायकॉट करो।

'जनता ने मारा बायकॉट थप्पड़'
इसके साथ ही कंप्लीट कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ये अहंकार से भरे उद्गार हैं। नए स्टार्स को आड़े हाथों लेते हुए एक्टर ने कहा कि बेहद ही बचकाने वाला वक्तव्य है ये। उन्होंने कहा कि इन्होंने स्टारडम का नया स्वाद चखा है। जनता जनार्दन ने इन्हें आड़े हाथों लिया है। बायकॉट का ऐसा थप्पड़ मारा है इन सबको कि इनकी फिल्मों को ओपनिंग तक नहीं मिली।

स्टार्स को लिया आड़े हाथों
आगे उन्होंने लिखा कि मेरी सलाह है इन सभी सिकंदरों को इतना मत उछालो कि पैर रखने के लिए जमीन तक ना मिले। मुकेश खन्ना ने उन तमाम नए एक्टर्स को जमकर लताड़ लगाई है, जिनकी फिल्मों पर कहीं ना कहीं बायकॉट की मार दिख रही है। एक्टर ने जनता को अपना फुल सपोर्ट दिया है।

पोस्ट पर खूब आ रहे रिएक्शन
मुकेश के इस पोस्ट पर यूजर्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि उन्हें किसी भी हालत में शक्तिमान चाहिए। वहीं अन्य का कहना है कि आप तो पितामह हो। कई यूजर ने एक्टर को सुपरस्टार बताया। कई यूजर ने मुकेश खन्ना को जमकर सपोर्ट किया है।

धड़ाम हो रही फिल्में
बताते चलें कि बायकॉट बॉलीवुड का असर वाकई में फिल्मों के कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही धड़ाम हो रही है। ये इस बात का सबूत है कि जनता बायकॉट को लेकर एकजुट हो रही है। वहीं कई स्टार्स इंडस्ट्री को बेहतर फिल्म बनाने की सलाह दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications