'अमिताभ बच्चन की वजह से बर्बाद हुआ मेरा करियर', मुकेश खन्ना ने क्यों कही ऐसी बात, क्या हुआ था उनके साथ?

Mukesh Khanna On Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की उम्र 81 साल हो गई हो लेकिन बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक उनका जलवा अभी भी कायम है। बिग बी लगातार काम कर रहे हैं और अपनी दमदार एनर्जी से लोगों को चौंका रहे हैं।

81 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जलवा
फिल्मों के साथ साथ अमिताभ बच्चन टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी एक्टिव हैं। बिग बी कई लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन हैं। देश के कई आर्टिस्ट उनकी मिमिक्री करके और उनके स्टाइल को अपनाकर पैसा कमाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक फेमस एक्टर ऐसे भी हैं जिन पर बिग बी को कॉपी करने का आरोप लगा था।

mukesh khanna

मुकेश खन्ना का शानदार एक्टिंग करियर
इस आरोप के बाद ही इस एक्टर का करियर बर्बादी की राह पर पहुंच गया था। इस फेमस एक्टर का नाम मुकेश खन्ना है। मुकेश खन्ना एक समय पर टीवी पर छाए रहते थे। उन्होंने 'महाभारत' में भीष्म पितामह का रोल निभाया था। सिर्फ इतना ही नहीं वह 'शक्तिमान' जैसे बेहतरीन टीवी शो में भी नजर आए थे।

मुकेश खन्ना पर अमिताभ बच्चन को कॉपी करने का लगा था आरोप

-मुकेश खन्ना ने कई फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि एक बार उन पर अमिताभ बच्चन की नकल करने का आरोप लगा था। ये खुलासा खुद मुकेश खन्ना ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

-मुकेश खन्ना ने 'ऑन द टॉक्स' को दिए एक इंटरव्यू में बताया था- एक बार अमिताभ बच्चन दोस्तों के साथ थिएटर में फिल्म देख रहे थे और मेरा एक विज्ञापन स्क्रीन पर चलने लगा।

-अमिताभ बच्चन ने इस एड को देखकर कहा था ये मेरी कॉपी करता है। मुकेश खन्ना ने आगे कहा था- ये बात किसी और ने आकर मुझको बताई थी तो शायद ये भी हो सकता है कि उन्होंने ऐसा न कहा हो, पर मैं थोड़ा सा अहमी हूं। सेल्फ रिस्पेक्ट वाली चीज थी। मैंने पूछा क्या तुम सच बोल रहे हो? उसने कहा हां।

क्या बिग बी के कारण बर्बाद हुआ मुकेश खन्ना का करियर?
मुकेश खन्ना ने कहा था- बाद में ये बात मीडिया में इस तरह बाहर आई कि मुकेश खन्ना अमिताभ बच्चन को कॉपी करते हैं, जिसका असर मेरे फिल्मी करियर पर पड़ने लगा था। एक के बाद एक 4 फिल्में फ्लॉप हो गईं और मेरा करियर नीचे की ओर गिरने लगा। हालांकि मुकेश खन्ना ने बिग बी को कॉपी करने के मामले पर सफाई देते हुए कहा था- मैं किसी की कॉपी नहीं करता। मैं जैसा हूं वैसा ही काम करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+