सोनाक्षी-जहीर की शादी है लव जिहाद? मुकेश खन्ना ने दिया करारा जवाब, कहा- 'हिंदू मुस्लिम शादी कर सकते...'
Mukesh Khanna On Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग 23 जून को शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी को लेकर काफी बवाल हुआ था। कुछ ने तो कपल के अलग धर्म होने की वजह से शादी को लव जिहाद का नाम दिया था।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर विवाद हो रहा है। ऐसे में अब शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना ने इस पर रिएक्शन देते हुए द फिल्मी चर्चा के साथ बातचीत के दौरान कहा कि, 'सोनाक्षी और जहीर की शादी को हिंदू-मुस्लिम एंगल में मत डालो। सोनाक्षी ने जो किया वो उन्होंने अचानक शादी नहीं की है।'

मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि, 'लोग इनकी शादी को लव जिहाद से जोड़ रहे हैं जबकि दोनों ने एक दूसरे को लगभग 6 से 7 सालों तक डेट किया। लव जिहाद तब होता है जब किसी लड़की की जबरदस्ती शादी कराई जाती है। हमारे टाइम में भी बहुत हिंदू-मुस्लिम कपल ने शादी की है और आज के समय में वह एकसाथ खुश हैं।'
मुकेश खन्ना ने ये भी कहा कि, 'सोनाक्षी और जहीर की शादी को धार्मिक एंगल नहीं देना चाहिए ये उनका अपना निर्णय है। वैसे भी कपल की शादी का मामला उनके परिवार वालों का है।' बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को रजिस्टर्ड शादी की थी। इसके बाद कपल ने शाम को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की थी।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से पहले ऐसी खबरें थीं उनके परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पहले कहा था कि आजकल के बच्चे बताते नहीं हैं इन्फॉर्म करते हैं। इसके बाद वह अपने बयान से पलटे और उन्होंने शादी में शामिल होने की बात कही थी। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनका पूरा परिवार शामिल हुआ था लेकिन भाई लव सिन्हा गायब रहे। हालांकि वह क्यों नहीं आए इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई।












Click it and Unblock the Notifications