मुकेश अंबानी ने किया ऐसा डांस, देखकर फटी रह गईं सबकी आंखें, फेल हुए सलमान खान-रणबीर कपूर

Mukesh Ambani Dance Video: देश के नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट आगामी 12 जुलाई 2024 को मुंबई में शादी करने वाले हैं। इसी बीच गत 5 जुलाई 2024 को अनंत और राधिका की ग्रैंड संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की जबरदस्त परफॉर्मेंस
इस संगीत सेरेमनी की ग्रैंड पार्टी में पूरा बॉलीवुड उमड़ा था। सलमान खान से लेकर माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सारा अली खान समेत दर्जनों सितारे संगीत सेरेमनी में पहुंचे थे। इस सेरेमनी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। लोगों ने उनके डांस की जमकर तारीफ की है।

mukesh ambani

अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में पिता का जबर डांस
आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में धुआंधार डांस किया। उन्होंने अपने चारों पोते-पोतियों के साथ दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश और नीता अंबानी दोनों बच्चों के साथ एक कार में सवार होकर मोहम्मद रफी के गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं।

फिल्म 'ब्रह्मचारी' के गाने पर थिरके मुकेश अंबानी
वीडियो में चल रहा गाना साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मचारी' का है। इस फिल्म में शम्मी कपूर नजर आए थे। 'चक्के पे चक्का' गाने पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी लिप-सिंक करते हुए एक पुरानी खुली छत वाली कार चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पोते-पोतियां- पृथ्वी, आदिया, कृष्णा और वेद- कार में गुब्बारों से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

पोते-पोतियों के साथ मुकेश-नीता का वीडियो
मुकेश और नीता अंबानी के पोते-पोतियों में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बच्चे पृथ्वी और वेद और ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के जुड़वां बच्चे कृष्णा और आदिया भी शामिल हैं। इनके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरा परिवार स्टेज पर शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' के टाइटल ट्रैक पर खूबसूरत डांस करता नजर आ रहा है।

लोगों ने डांस वीडियो पर बरसाया प्यार
लोग मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के डांस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। लोगों की मानें तो अंबानी परिवार ने जबर परफॉर्मेंस दी है। उनका डांस लाजवाब था। डांस देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मुकेश अंबानी ने जानदार डांस किया है। उन्होंने सलमान खान और परणबीर कपूर तक को फेल कर दिया है।

12 जुलाई को होगी राधिका-अनंत की शादी
आपको बता दें कि अनंत अबना और राधिका मर्चेंट की शादी आगामी 12 जुलाई 2024 को मुंबई में होगी। शादी की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। वहीं गत 2 जुलाई 2024 से ही शादी से जुड़ी रस्मों का भी आयोजन हो रहा है जसमें कई जानी मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+