Mrs Chatterjee Vs Norway की अच्छी शुरुआत, जानें रानी मुखर्जी की फिल्म की पहले दिन की कमाई

Mrs Chatterjee Vs Norway Box Office Collection Day 1: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' को पहले दिन दर्शकों से अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने पहले दिन यानी अपने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है।

rani mukerji

Mrs Chatterjee Vs Norway Box Office Collection Day 1: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' गत 17 मार्च (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, इस फिल्म की मदद से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक बंगाली महिला के किरदार में नजर आ रही हैं जो कि दो छोटे बच्चों की मां भी हैं और उनके लिए लड़ रही हैं। लोगों की मानें तो फिल्म की कहानी बहुत ही धमाकेदार है और रानी मुखर्जी ने हमेशा की तरह ही एक बार फिर अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को हैरान कर दिया है। लोग उनकी एक्टिंग को देखने के बाद इमोशनल हो रहे हैं। पहले दिन ही फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है।

फिल्म ने पहले दिन कमाए 1.27 करोड़ रुपए
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' को पहले दिन दर्शकों से अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। जहां एक तरफ रानी मुखर्जी के फैंस ने उनके एक्टिंग की जमकर तारीफ की है वहीं बाकी लोगों को फिल्म की कहानी दमदार और इमोशनल करने वाली लग रही है। ऐसे में फिल्म ने पहले दिन यानी अपने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 1.27 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। रानी मुखर्जी की ये फिल्म केवल 535 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। हालांकि फिल्म के लिए शनिवार और रविवार का दिन बहुत ही खास है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई अच्छी होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं फिल्म के बारे में सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा हो रही है।

रानी मुखर्जी की एक्टिंग की हो रही है तारीफ
आपको बता दें कि रानी मुखर्जी आखिरी बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'बंटी और बबली 2' में नजर आई थीं। उसके बाद से ही उनके फैंस रानी मुखर्जी के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे। वहीं रानी मुखर्जी कि फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' एक सच्ची घटना से प्रेरित कहानी है। कहानी मिसेज देविका चटर्जी नाम की एक महिला की है, जो नॉर्वे में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। फिल्म में रानी मुखर्जी की एक्टिंग देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब देखना ये है कि ये फिल्म वीकेंड पर क्या धमाल मचाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+