MrBeast ने 'X' पर एक वीडियो से की 2.79 करोड़ से भी अधिक की कमाई, कहा-धोखा सा लग रहा
MrBeast Earns More Than $250,000 On Video Uploaded To X: सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) मशहूर यूट्यूबर 'मिस्टर बीस्ट' ने एक वीडियो से 2.79 करोड़ रुपए की कमाई की है।
एक्स अपने ऐड रेवेन्यू का एक हिस्सा अपने उन यूजर्स के साथ शेयर करता है जिन्होंने एक्स का सब्सक्रिप्शन लिया हुआ हो। लेकिन यह हिस्सा काफी छोटा होता है इस वजह से यूजर्स की ज्यादा कमाई नहीं होती, लेकिन मिस्टर बीस्ट को जब एक पोस्ट से 2.79 करोड़ रुपए की कमाई हुई तो वो खुद भी हैरान रह गए।

मिस्टर बीस्ट ने पहले कहा था कि एक्स पर कंटेंट पोस्ट करके कुछ नहीं मिलता क्योंकि कंपनी लोगों को अपने विज्ञापन से कमाई का एक बहुत छोटा हिस्सा ही शेयर करती है। इस वजह से लोगों को कुछ खास फायदा नहीं होता। लेकिन पिछले हफ्ते उन्हें अपनी ही कही बातों के बारे में राय बदलनी पड़ी। उन्होंने एक्स पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया जिसे अब तक 16 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।
यह भी देखें: 'प्रेग्नेंसी या कुछ और चल रहा है...', राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में क्यों साथ नहीं दिखे विराट-अनुष्का ?
एक वीडियो से कितनी होगी कमाई ये देखने के लिए अपलोड किया वीडियो
मिस्टर बीस्ट ने 16 जनवरी को ये कहते हुए अपना एक पुराना वीडियो अपलोड किया था कि वो देखना चाहते हैं कि एक्स पर कोई वीडियो कितने पैसे कमा सकता है। साथ ही उन्होंने लिखा था कि वो उस वीडियो से होने वाली कमाई की डिटेल अगले हफ्ते पोस्ट करेंगे। अपने वादे के मुताबिक बीस्ट ने एक हफ्ते बाद रेवेन्यू का स्क्रीनशॉट शेयर किया। उस वीडियो से हुई कमाई को देखकर वो खुद आश्चर्यचकित थे।
एलोन मस्क ट्विटर को फायदे का सौदा बनाने के लिए अपना रहे कई हथकंडे
आपको बता दें, अक्टूबर 2022 में ट्विटर को खरीदने के बाद उसे फायदे का सौदा बनाने के लिए एलोन मस्क ने कई हथकंडे अपनाए। उन्हीं में से एक था क्रिएटर्स के साथ ऐड रेवेन्यू शेयर करना। ऐसा यूट्यूब, फेसबुक जैसे बहुत सारे साइट्स पहले से करते आ रहे थे। लेकिन ट्विटर जो ऐड रेवेन्यू शेयर करता है वो बाकी साइट्स के मुकाबले काफी कम है जिस कारण क्रिएटर्स को ज्यादा फायदा नहीं मिलता।
यह भी देखें: राम मंदिर नहीं, सारा अली खान पहुंचीं घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, फोटो देख लोगों ने कही ये बड़ी बात
मस्क के पैंतरे कारगर सिद्ध होती नहीं दिख रही हैं क्योंकि एक्स पर ट्रैफिक कम होता जा रहा है। एक्स की विज्ञापन से कमाई में भी लगातार गिरावट आ रही है क्योंकि मस्क फेक न्यूज और हेट स्पीच के मुद्दे पर विज्ञापन देने वालों से भिड़ते रहे हैं।
कौन हैं मिस्टर बीस्ट?
मिस्टर बीस्ट एक जानेमाने यूट्यूबर हैं जिनका असली नाम जिमी डोनाल्डसन है। उनके यूट्यूब पर कुल 5 चैनल हैं जिनमें से उनके मुख्य चैनल 'मिस्टर बीस्ट' के 23 करोड़ 40 लाख सब्स्क्राइबर हैं। जबकि बाकी चार चैनल्स, 'मिस्टर बीस्ट 2' के तीन करोड़ 63 लाख, 'बीस्ट रिऐक्ट्स' के तीन करोड़ 19 लाख, 'मिस्टर बीस्ट गेमिंग' के चार करोड़ 14 लाख और 'बीस्ट फिलैन्थ्रपी' के दो करोड़ 12 लाख सब्स्क्राइबर हैं।
यह भी देखें: सौम्या टंडन ने शाहरुख खान को कहा 'चालाक', बोलीं- किंग खान के साथ सबसे बड़ा फ्लॉप शो, आखिर क्या हुई बात
'कमाई धोखा सा लग रही'
इंस्टाग्राम और एक्स पर भी जिमी डोनाल्डसन काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर उनके चार करोड़ 93 लाख और एक्स पर दो करोड़ 71 लाख फालोवर हैं। एक्स पर अपने के वीडियो से 2.79 करोड़ रुपए कमाने के बाद मिस्टर बीस्ट ने सोमवार को कहा ये कमाई धोखा सा लग रही है। उन्होंने तर्क दिया, "विज्ञापनदाताओं ने देखा कि ये वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। उसके बाद उन्होंने इसपर पैसा लगाना शुरू कर दिया। शायद इसलिए मेरी अच्छी कमाई हो गई।"
सभी को नहीं मिलते इतने पैसे
विश्लेषक भी मिस्टर बीस्ट की इस बात से सहमत हैं कि अगर मिस्टर बीस्ट की जगह कोई दूसरा होता तो इतनी कमाई नहीं होती। सोशल मीडिया पर इनफ्लूएंसर अच्छी रकम कमाते रहे हैं। लेकिन ये कमाई इनफ्लूएंसर की लोकप्रियता पर निर्भर करती है। सभी की एक जैसी कमाई नहीं हो पाती। इनकी कमाई के बारे में कोई सार्वजनिक सूचना भी उपलब्ध नहीं होती है। माना जाता है कि कंटेंट पर इंटरनेट कंपनियां स्पेशल रेट भी देती हैं।
यह भी देखें: राम मंदिर में मुंह छिपाकर क्यों पहुंचे अनुपम खेर? वीडियो देखकर लोगों ने कही ऐसी बात कि आप सोच नहीं सकते












Click it and Unblock the Notifications