Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राम मंदिर नहीं, सारा अली खान पहुंचीं घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, फोटो देख लोगों ने कही ये बड़ी बात

Sara Ali Khan Grishneshwar Jyotirlinga: इस समय प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या और राम मंदिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर कोई भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहा है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भोलेबाबा के दरबार पहुंची हैं। आपको बता दें कि सारा अली खान को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिला था। ऐसे में वह भोलेनाथ के पास पहुंची हैं।

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर थीं सारा अली खान
खबर है कि सारा अली खान ने घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर वहां भोलेबाबा के दर्शन किए। मंदिर में भोलनाथ के दर्शन की तस्वीरें सारा अली खान ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसमें वह नंदीजी के कानों में भी अपनी कुछ बातें कहती दिखाई दे रही हैं।

Sara Ali Khan

22 जनवरी 2024 को हुआ राम मंदिर का उद्घाटन
जानकारी के अनुसार गत 22 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया गया है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में राजनेता, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे, खेल और बिजनेस जगत से जुड़े बड़े सेलेब्स पहुंचे थे। हालांकि कुछ लोग न्यौता मिलने के बावजूद इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार्स सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और सैफ अली खान जैसे कलाकारों को न्यौता भेजी ही नहीं गया था।

सारा अली खान पहुंची भोलेबाबा के द्वार
इन सबके बीच सारा अली खान भोलेनाथ के द्वार पहुंची हैं। वहां उन्होंने मत्था टेका। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से 20 किलोमीटर दूर वेरुल गांव में स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सारा अली खान नजर आई हैं। ये पहली बार नहीं, जब वह किसी मंदिर में गई हैं। वह अक्सर भगवान शिव से जुड़े मंदिरों में दर्शन के लिए जाती रहती हैं। घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है- जय भोलेनाथ।

लोगों ने सारा अली खान से कही ये बात
आपको बता दें कि हाल ही में सारा के पिता सैफ अली खान की ट्राइसेप्स की सर्जरी हुई है। वहीं सर्जरी के बाद ही बेटी भगवान के दरबार में पहुंची है। ऐसे में सारा के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- एक ही तो दिल है सारा जी, कितनी बार जीतोगे। वहीं एक शख्स ने लिखा है- सारा अली नहीं सारा सनातनी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+