राम मंदिर में मुंह छिपाकर क्यों पहुंचे अनुपम खेर? वीडियो देखकर लोगों ने कही ऐसी बात कि आप सोच नहीं सकते
Anupam kher in Ram Mandir: गत 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है। वहीं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से ही लोग रामलला के दर्शन के लिए लाखों की तादाद में पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में राजनेता, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे, खेल और बिजनेस जगत से जुड़े बड़े सेलेब्स पहुंचे थे।
भीड़ के साथ अनुपम खेर पहुंचे राम मंदिर
फिलहाल आम जनता के लिए ये मंदिर खोल दिया गया है और लोग रामलला के दर्शन के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे थे। खास बात ये है कि दर्शन के लिए एक्टर सिक्योरिटी के साथ नहीं बल्कि भीड़ का हिस्सा बनकर ही गए थे।

मुंह छिपाकर अनुपम खेर ने किए राम लला के दर्शन
प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। उसी भीड़ में अनुपम खेर भी प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए लिए शामिल हुए थे। अनुपम खेर मंदिर में दर्शन के लिए एक एक्टर की तरह नहीं बल्कि एक आम आदमी की तरह पहुंचे थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंदिर से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह खुद को पूरी तरह से ढक कर मंदिर से बाहर निकलते नजर आ रहे है।
वीडियो के कैप्शन में लिखी ये बात
अनुपम खेर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- कल मैं आमंत्रित अतिथि बनकर राम मंदिर गया था पर आज सबके साथ चुपचाप मंदिर जाने का मन किया। भक्ति का ऐसा समंदर देखने को मिला कि हृदय गद गद हो उठा है। लोगों में राम जी को देखने का उत्साह और भक्तिभाव देखते ही बन रहा था। जब मैं मंदिर से निकलने लगा तो एक भक्त हल्के से कान में बोला- भैया जी मुंह ढकने से कुछ नहीं होगा... राम लल्ला ने पहचान लिया है...जय श्रीराम।
प्रभु श्रीराम के लिए अनुपम खेर ने लिखी ये बात
इससे पहले अनुपम खेर ने एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था- मैंने अपने जीवन में बहुत ही भावुक दृश्य देखे हैं। कई मौकों पर मेरी आंखों में आंसू भी आएं हैं, लेकिन आज जब इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों ने प्रभु राम के मंदिर पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं तो मेरे आंसुओं का बांध टूट गया।
'ये है राम के प्रति लोगों की भावनाएं'
अनुपम खेर ने आगे लिखा है- शायद उनकी भी सालों की राम जी के प्रति भावनाएं पूरी तरह से उमड़ आईं। मैं वीडियो शूट करते वक्त रो भी रहा था और मुस्कुरा भी रहा था। दोनों भाव पूरी तरह से जागरूक थे। शायद यही राम जी का जादू है! जय श्री राम।












Click it and Unblock the Notifications