'मैं जया बच्चन से अच्छी औरत हूं', पहले अमिताभ बच्चन की पत्नी पर भड़कीं मौसमी चटर्जी और अब दी ऐसी सफाई
Moushumi Chatterjee: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस जया बच्चन अपने गुस्सैल नेचर के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक्टिंग के साथ साथ राजनीति में भी किस्मत आजमा रहीं जया बच्चन अपनी बेबाकी और छोटी छोटी बात पर भड़क जाने को लेकर काफी फेमस हैं।
बात बात पर भड़क जाती हैं जया बच्चन
लोगों की मानें तो जया बच्चन जब भी पब्लिक में नजर आती हैं, तो अक्सर गुस्से में ही दिखाई देती हैं। वह पैपराजी को देखते ही भड़क जाती हैं। उनके कई ऐसे वीडियोज वायरल हुए हैं जिनमें वह पैपराजी पर अपनी भड़ास निकालती नजर आ रही हैं।

मौसमी चटर्जी ने जया बच्चन पर कसा था तंज
ऐसे में सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स भी जया बच्चन के गुस्से पर बात करते नजर आते हैं। कुछ लोग तो उनके खिलाफ बोलते भी नजर आते हैं। हिंदी फिल्मों की शानदार एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी भी जया बच्चन पर तंज कस चुकी हैं।
पैपराजी पर चिढ़ गई थीं मौसमी चटर्जी
कुछ समय पहले मौसमी चटर्जी को एक इवेंट में स्पॉट किया गया था जहां पर वो पैपराजी से काफी चिढ़ गई थीं। उस समय एक दोस्त ने उनकी तुलना जया बच्चन से कर दी थी। दोस्त की बात सुनते ही मौसमी चटर्जी भड़क गई थीं और उन्होंने जया बच्चन को लेकर कई बातें कह दी थीं।
'मैं जया बच्चन से कहीं ज्यादा अच्छी औरत हूं'
उस समय मौसमी चटर्जी ने पैपराजी से कहा था- मैं जया बच्चन से कहीं ज्यादा अच्छी औरत हूं, याद रखना। आप लोग नहीं होते तो हम कहां होते। इसके बाद वो मुस्कुराने लगी थीं। फिर थोड़ी देर बाद ही वह इरिटेट होने लगी थीं। हालांकि उन्होंने खुद को संभालकर रखा था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में मौसमी चटर्जी ने जया बच्चन के लिए बोले गए अपने बयान को लेकर सफाई दी है।
'मुझे किसी से तुलना पसंद नहीं है'
-नयनदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में मौसमी चटर्जी ने कहा है- ये सब मनगढंत बाते हैं। मुझे किसी से तुलना पसंद नहीं है। ये आपकी किस्मत है कि आप जया बच्चन को उस तरह से देखते हैं, लेकिन एक घटना सब कुछ बयां नहीं कर सकती। उस वक्त इंसानियत कहां चली जाती है?
-मौसमी चटर्जी ने आगे कहा- कभी पैपराजी इरिटेट हो जाते हैं तो कभी सेलेब्रिटी। अगर आप लाइमलाइट से दूर रहना चाहते हैं तो किसी को खुद को पसंद करने के लिए फोर्स नहीं कर सकते हैं। लेकिन मुझे तुलना करना बिल्कुल पसंद नहीं। मैं खुद को बेहतर इंसान मानती हूं। दूसरों को समझने से पहले खुद को जानना चाहिए।
मौसमी चटर्जी ने जया बच्चन के बारे में कही ऐसी बात
मौसमी चटर्जी ने जया बच्चन को लेकर कहा- मैं उनको जानती हूं। हम प्रोफेशनली बात करते थे लेकिन मैं अलग थी क्योंकि मैं सिर्फ एक्टिंग के लिए नहीं बनी थी। मेरे पास दूसरे विकल्प थे। मैं ऐसे घर से आई थी, जहां पहले से कार और कई नौकर थे। इसलिए मैं ये सब हासिल करने के लिए काम नहीं कर रही थी। जैसे कि दूसरे सेलेब्स करते हैं। मुझे पैसों की जरूरत नहीं थी, मेरे घर पर खूब पैसा था।












Click it and Unblock the Notifications