‘ब्रह्मास्त्र’ के बायकॉट ट्रेंड पर मौनी रॉय ने दिया रिएक्शन, बोलीं-'उनके पास कोई काम नहीं होता'

मौनी रॉय इन दिनों ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा में अपने किरदार जूनून को लेकर काफी में हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर ट्रेंड हुए बायकॉट ट्रेंड पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

मुंबई, 14 सितंबर: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन 9 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अब तक फैंस का खूब प्यार मिला। इस फिल्म में रणबीर आलिया के अलावा कई बड़े कलाकार भी नजर आए। तो वहीं मौनी रॉय जुनून बनकर विलेन के किरदार में नजर आईँ जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है।

बायकॉट ट्रेंड पर बोलीं मौनी रॉय

बायकॉट ट्रेंड पर बोलीं मौनी रॉय

हालांकि फिल्म ब्रह्मास्त्र को रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर बायकॉट किया जाने लगा। जिसकी वजह थी कि रणबीर कपूर ने एक बार फिल्म प्रमोशन के दौरान कहा था कि, उन्हें बीफ पसंद है तो वहीं आलिया भट्ट ने कहा था कि, जिसे उनकी फिल्म देखनी है देखे जिसे नहीं देखनी वह ना देखे। हालांकि फिल्म कलेक्शन के मुताबिक ब्रह्मास्त्र पर बायकॉट का कोई असर नहीं दिखाई दिया। अब इसी को लेकर मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी।

बोलीं- इनके पास कोई काम नहीं होता

बोलीं- इनके पास कोई काम नहीं होता

मौनी रॉय ने बायकॉट ट्रेंड पर कहा, 'मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मुझे हैरानी है कि कोई बिना फिल्म देखे ही ऐसी बातें कैसे लिख सकता है। अगर आप फिल्म देखते हैं और तब आपको वो फिल्म पसंद नहीं आती तो आप इसके बारे में लिख या फिर कह सकते हैं। लेकिन ये सब बेकार लोग हैं जो पर्दे के पीछे छिपे रहते हैं और उनके पास कोई काम नहीं होता। इसलिए, वे इन चीजों को करके वक्त बर्बाद कर देते हैं'।

मौनी ने बताया कैसा रहा अनुभव

मौनी ने बताया कैसा रहा अनुभव

इसके अलाा मौनी रॉय ने इंटरव्यू में बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और नाागार्जुन जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ पहली बार काम करने पर अपना अनुभव साझा किया। मौनी रॉय ने कहा कि, 'मैं सच में खुद को आभारी महसूस कर रही हूं।

'मेरे द्वारा निभाए गए जूनून के किरदार को...'

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू के मुताबिक मौनी रॉय ने कहा कि,' मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे द्वारा निभाए गए जूनून के किरदार को इतना प्यार और सम्मान मिलेगा। मैं इस सफलता को और सेलिब्रेट करना चाहती हूं। लेकिन फिलहाल में जर्नी पर हूं और नॉन स्टॉप शूटिंग कर रही हूं। मैं सभी के मिलने और इसको सेलिब्रेट करना भी इंतजार कर रही हूं'।

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ कैसा रहा अनुभव

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे बड़े अभिनेता के साथ काम करने में थोड़ा नर्वस महसूस कर रही थी, लेकिन जब उन्होंने हैदराबाद इवेंट में जब मेरी प्रशांसा की तो मैं काफी हैरान रह गई। मैं नागार्जुन का भी काफी सम्मान करती हूं। मौनी रॉय ने शाहरुख खान के साथ अपने काम के अनुभव को साझा करते हुए बताया, वो सबसे बुद्धिमान और सहज अभिनेता हैं। मेरे पास हर रोज बहुत सारे सवाल होते थे और मैं सिर्फ उनसे जाकर ही ये सारे सवाल पूछती थी'।

फिल्म ब्रह्मास्त्र का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ब्रह्मास्त्र का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आपको बता दें कि, फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज को रिलीज हुए सिर्फ 5 दिन हुए हैं और अब तक फिल्म ने 160 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म आने वाले दिनों में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है। खबर ये भी है कि फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी इसका दूसरा पार्टी साल 2025 में रिलीज करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+